मोदी के गढ़ में अपने दम पर ताल ठोकेंगे नीतीश

गुजरात विधानसभा चुनावनई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (युनाईटेड) ने शनिवार को घोषणा की कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगा और इसके लिए भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगा। जद(यू) महासचिव के.सी. त्यागी ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, “हम गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी पारंपरिक सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।”

छत्तीसगढ़ : पत्रकार वर्मा के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर गिरी गाज, CD विवाद को लेकर दर्ज हुई FIR

उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

त्यागी ने कहा, “हम भाजपा समेत किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।”

उन्होंने कहा कि इससे पहले जब जद(यू) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा था, तब उसने बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ा था।

बिहार में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, थानाध्यक्ष सहित 12 पुलिस कर्मी निलंबित

गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में नौ और 14 दिसंबर को होंगे। नीतीश गुट ने जुलाई में राजद और कांग्रेस का साथ छोड़कर बिहार में सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया था।

LIVE TV