छत्तीसगढ़ : पत्रकार वर्मा के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर गिरी गाज, CD विवाद को लेकर दर्ज हुई FIR

सीडी विवादरायपुर। सीडी विवाद में पत्रकार विनोद वर्मा के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल भी बुरी तरह फंस गए हैं। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने भाजपा सरकार में मंत्री राजेश मूणत की शिकायत पर उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

मूणत ने अपने समर्थकों के साथ सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पहुंच कर बघेल और विनोद वर्मा दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें : बिहार में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, थानाध्यक्ष सहित 12 पुलिस कर्मी निलंबित

गौरतलब है कि सीडी कांड में पत्रकार विनोद वर्मा को शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से छत्तीसगढ़ पुलिस उनके घर से गिरफ्तार कर चुकी है। जिसके बाद उनसे घंटों पूछताछ भी चली थी। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है। वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 और 506 के तहत धमकी देने और उगाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : जेफ बेजोस फिर बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी, बिल गेट्स दूसरे पायदान पर

वहीं इस मामले में अब भाजपा नेता मूणत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर भी फर्जी सीडी के बहाने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। जिसके बाद उनके खिलाफ भी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LIVE TV