80 साल की दादी ने किया कारनामा, भारी भरकम वेटलिफ्टिंग देख पोते के उड़े होश

(अराधना)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या देखने या सुनने को मिल जाए कोई कुछ नहीं बता सकता है। यहां कभी ऐसे वीडियो देखे जाते हैं जो खूब हंसाते हैं तो कभी आंखों नम हो जाती हैं। मगर अभी जो वीडियो हर तरफ छाया हुआ है वो इन सबसे अलग है। यह वीडियो एक दादी से जुड़ा है। जिनका पोता उन्हें फिटनेस चैलेंज देकर बुरा फंस गया है।

पोते ने दादी को दिया चैलेंज

वीडियो में आप देख सकते हैं कि 80 साल की दादी घर की छत पर जाती हैं। इस दौरान उनका पोता छत पर एक्सरसाइज कर रहा होता है। दादी को देखकर पोता उन्हें फिटनेस चैलेंज दे देता है। ऐसा करके वह ही बुरा फंस जाता है। इसके बाद दादी जो करती हैं, वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो लोगो को खूब पसंद आ रहा है। इसे कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज मिले है।

दरअसल खूद को फिट रखने के लिए पोता अपने घर की छत पर वेटलिफ्टिंग कर रहा होता है इसी बीच उसकी दादी छत पर पहुँच जाती है। दादी को देखते ही पोता मजाक-मजाक में उन्हें फिटनेस चैलेंज दे देता है। पोते के इस चैलेंज को  80 साल की दादी न सिर्फ स्वीकार करती है बल्कि भारी भरकम वेट लिफ्टिंग करके भी दिखाती हैं, जिसे देख पोता दंग रह जाता है। बता दें कि इस वीडियो को punjabi_industry__ नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। यह वीडियो नेटिजन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

LIVE TV