भारत के खाते में 13वां गोल्ड, जॉनसन के बाद महिला 4x400m में जीता स्वर्ण

जकार्ता। भारत ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा स्वर्ण पदक डाला।

गोल्ड

स्पर्धा का रजत बहरीन और कांस्य वियतनाम ने जीता। बहरीन की टीम ने तीन मिनट 30.62 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं वियतनाम की टीम ने तीन मिनट 33.23 सेकेंड का समय निकाल तीसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय धावक जिनसन जॉनसन ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया।

जिनसन ने तीन मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकाल कर स्वर्ण जीता।

ईरान के अमीर मुरादी ने तीन मिनट 45.621 सेकंड के साथ रजत और बहरीन के मोहम्मद तौलाइ ने तीन मिनट 45.88 सेकेंड के साथ कांस्य जीता।

यह भी पढ़ेंःसाउथैम्पटन टेस्ट के पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों का जलवा,मुश्किल में इंग्लैंड

बता दें कि 18वें एशियाई खेलों में अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या 57 है। 12 गोल्ड, 20 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल के साथ वह पदक तालिका में 8वें स्थान पर है।

800 मीटर में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले मनजीत सिंह तीन मिनट 46.57 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहे। जिनसन को 800 मीटर में दूसरा स्थान मिला था।

LIVE TV