सिक्किम जाकर भी इन फूड्स से रह गए दूर, तो समझो आपका जाना रहा बेकार

भारत के पूर्वी राज्य भी अपनी खूबसूरती के लिए काफी जाने जाते हैं। इनकी सुंदरता की तारीफ तो पूरे भारत क्या विश्व में है। सिक्किम राज्य सबसे ज्यादा भ्रमण किए जाने वाले राज्यों में से एक है। यहां साल भर दूर से लोग आते हैं जो यहां की खूबसूरती को देख मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। सिक्किम यात्रा के दौरान आप यहां के स्वादिष्ट जायकेदार भोजन का भी जायका ले सकते हैं।

थेंकुक

सेल रोटी

सिक्किम घूमने के दौरान आप यहां के व्यंजनों का भी जायका ले सकते हैं। सेल रोटी उन्हीं व्यंजनों में से एक है। जिसका स्वाद बेहद ही लाजवाब है। यह एक नेपाली डिश है। जो गोल आकार की होती है। जो खाने में मीठी होती है। मीठी होने के कारण यह रोटी आम रोटियों से काफी भिन्न है। इस रोटी को लोग प्यार के रूप में एक दूसरे को खिलाते हैं। मीठा होने के साथ-साथ इसका स्वाद थोड़ा कुरकुरा भी होता है।

सेल रोटी

यह भी पढ़ें: नहीं सुना होगा एल्कोहल का ऐसा इस्तेमाल, अब तक प्यार से चूस रहीं थी खून

फगशापा

फगशाप सिक्किम का एक नॉन वेज डिश है। जो सूअर के मांस के साथ मूली और मिर्च के साथ पकाया जाता है। यह इस राज्य में हर कहीं मिलता है। इसे आप लंच या डिनर किसी भी समय ले सकते हैं। इस खास डिश को चावल या रोटी के साथ खाया जाता है। इस डिश में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

फगशापा

छुरपी सूप

छुरपी भी एक तरह का सूप है जो सिक्किम के किसी भी रेस्तरां में आसानी से मिल जाएगा। यह सूप यहां के लोगों में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। छुरपी सूप यहां पारंपरिक व्यंजनों में से एक है जिसे कॉटन पनीर का इस्तेमाल कर बनाया जाता है। यह सूप यहां आने वाले पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अलग-अलग फ्लेवर के लिए सूप में कई तरह की सब्जियों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस पारंपरिक डिश का जायाक बढ़ाने के लिए इसे हरे धनिये और पांच फोड़न के साथ सजाया जाता है।

यह भी पढ़ें: क्या गाजर खाने से तेजी से बढ़ती है आंखों की रोशनी, ऐसे ही तमाम सवालों के साथ उनके जवाब

थेंकुक

यह एक तिब्बत की डिश है जो सिक्किम में बहुत ही आम हो गई है साथ ही बहुत लोकप्रिय भी। यह एक तरह का सूप है जो सब्जियों, गेहूं या चिकन से बनाया जाता है। यह एक नॉन वेज डिश भी है। यह सूप अगर थोड़ा स्पाइसी भी हो जाए तो इसका स्वाद अलग हो जाता है।

थेंकुक

थुक्पा

थुक्पा वहां का फास्ट फूड है जो वहां के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। यह डिश भी एक सूप की ही तरह से है। इसका सेवन आप वेज और नॉन वेज दोनों ही रूपों में कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

LIVE TV