रोज दो बूंद डालने से आंखों से पानी आने की समस्या से जल्द ही मिलेगा छुटकारा

आंख हमारे शरीर के सभी अंगों में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। कई बार कुछ लोगों की आंख से बार-बार पानी आता है। इसकी वजह अक्सर बस इतनी सी होती है कि आपकी आंखें साफ नहीं होती है। कई बार किसी इन्फेक्शन के कारण भी आंखों से पानी आने लगता है। आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या को अनदेखा करना आपके लिए ही खतरनाक हो सकता है। तो आइये आज आपको बताते हैं कि घरेलू नुस्खों से अपनी आंख की केयर कैसे करें।

आंखों

गुलाब जल

आंखों के लिए गुलाब जल से ज्यादा फायदेमंद और कुछ हो ही नहीं सकता है। यह आंखों को आराम दिलाता है साथ ही एलर्जी और आंखों के इंफेक्शन को दूर रखता है। इसके लिए रोज आंखों में गुलाब जल अवश्य डालें।

ठंडा दूध

अगर आपकी आंख से बार-बार पानी आने की समस्या है तो आप दूध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ठंडे दूध में साफ कपड़ा भुगोकर अपनी आंख पर रखना है। इससे आपकी आंखों को भी आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें: महिलाओं में पेट दर्द का कारण बनता है एंडोमेट्रियोसिस रोग, जानें लक्षण और इलाज

वार्म कंप्रेसर

आंखों से पानी आने की समस्या को दूर करने के लिए दिन में 3 बार 5-10 मिनट के लिए वार्म कंप्रेसर लगाएं। इससे बैक्टीरिया जिनसे पानी आने की समस्या आती है उनसे सहज महसूस होता है। अगर आपको कंजेक्टिवाइटिस हुआ है तो कोल्ड कंप्रेसर का इस्तेमाल करें।

खीरा

आंखों से पानी आने की समस्या को दूर करने के लिए खीरे के स्लाइस का इस्तेमाल करें। आंखों से पानी आने को दूर करने के लिए ठंडे खीरे के स्लाइस को आंखों पर 5 मिनट तक रखें। खीरा आंखों की हर समस्या को दूर करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: इस बीज में छुपे हैं सेहत के कई राज, चेहरे पर भी बनेगी चमक

गाजर का जूस

गाजर आंखों के लिए काफी फायदेमंद होती है। गाजर की सब्जी हो य गाजर का जूस इसके सेवन से आंखों से पानी निकलने की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए रोजाना एक गिलास गाजर के जूस का सेवन करना चाहिए।

आंखों

 

LIVE TV