रुप रंग से लेकर आपके भाग्य तक को चमका देंगे ये रत्न

सभी इंसान एक जैसे नहीं होते है। कोई गोरा तो कोई काला होता है। रंग और नाक-नक्श तो भगवान की देन होती है। जो लोग सांवले या डार्क होते हैं जरूरी नहीं कि वो अच्छे नहीं दिख सकते हैं। जो लोग गोरे होते हैं जरूरी नहीं कि उन्हें हर कोई पसंद ही करें। सुंदरता के साथ-साथ व्यक्ति के नाक-नक्श, हावभाव, बर्ताव, व्यवहार भी मायने रखता है। हम अपने भाग्य या किस्मत के लिए रत्न धारण करते हैं लेकिन शायद ही आप जानते हों कि रत्न भाग्य के साथ लुक्स भी चमकाते हैं।

रत्न

प्रसिद्धि भी दिलवाते हैं ये रत्न

आज हम आपको एक ऐसे रत्न के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे धारण करने से चाहे वह स्त्री हो या पुरूष सभी के व्यक्तित्व में चमत्कारिक रूप से बदलाव आने लगता है। इसे धारण करने वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व बेहद आकर्षक होने लगता है। एक बार आपसे मिलने वाला व्यक्ति आपको भूल नहीं पायेगा। ये रत्न न सिर्फ सुंदरता प्रदान करते हैं, बल्कि आपको प्रसिद्धि भी दिलवाते हैं।

लाजवर्त और मोती

आज कल के लड़के-लड़कियां मुहांसों से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। मुहांसे आमतौर पर पेट की गंदगी और रक्त की अशुद्धता के कारण होता है। बाल्यावस्था से किशोरावस्था में आने के दौरान शरीर में रासायनिक तत्वों और हार्मोन का संतुलन बिगड़ता जिससे चेहरे पर फुंसी, कील, दाग-धब्बे आते हैं। विशेष रसायनों के उत्सर्जन से चेहरे पर चिकनाई की मात्रा अधिक हो जाती है।

यह भी पढ़ें: टीचर्स डे पर अपने टीचर्स को इन गिफ्ट से ऐसे करें खुश

धूल-मिट्टी के संक्रमण से बचने के उपाय

धूल-मिट्टी के संक्रमण से भी मुहांसे होते हैं। धूल-मिट्टी हमारे स्किन को बेहद नुकसान पहुंचाता है। ज्योतिषीय मत के अनुसार मेष तथा वृश्चिक राशि के जातक मुहांसों से अधिक पीड़ित होते हैं। मुहांसों से बचने के लिए चांदी की अंगूठी में 4 से 6 रत्ती का मोती मध्यमा अंगुली में धारण करें। कनिष्ठिका में लाजवर्त धारण करें। चांदी की अंगूठी में 8 से 10 रत्ती का सफेद मूंगा भी पहना जाता है। ऐसा करने से आप खुद बहुत अलग सा महसूस करेंगे।

ओनेक्स रत्न

ओनेक्स का संबंध मूलाधार चक्र से होता है। शरीर को मूल ऊर्जा इसी चक्र से प्राप्त होती है। यदि यह ऊर्जा दूषित है तो व्यक्ति में अनेक प्रकार के रोग जन्म लेते हैं। खासकर रक्त संबंधी रोग। त्वचा संबंधी अधिकांश रोग रक्त के दूषित होने की वजह से ही होते हैं। ओनेक्स धारण करने से रक्त शुद्ध होता है। इससे व्यक्ति की त्वचा में चमक आती है जो देखने वाले को आकर्षक लगती है। इस तरह धीरे-धीरे व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षक ना बन जाता है।

यह भी पढ़ें: प्राकृतिक खजानों की खान है बिहार का जिला, जानें क्या है खास

आंबेर

यह स्टोन शीरीर को अनोखी ऊर्जा प्रदान करता है। इससे सभी चक्र में एनर्जी का प्रवाह होता है जिसके द्वारा व्यक्ति का ऑरा शुद्ध होता है। व्यक्ति का स्किन टोन यानी रंग चाहे कैसा भी हो यह स्टोन पहनने वाले की आंखों में एक अलग ही तरह की चमक पैदा करता है, जो हर किसी को अपनी ओर खींच सकता है।

 

LIVE TV