पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी ने दुनिया को कहा अलविदा, शीर्ष नेताओं ने व्यक्त किया शोक

नई दिल्ली| लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। वह किडनी की बीमारी के चलते कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन

25 जुलाई 1929 को असम स्थित तेजपुर में जन्मे सोमनाथ चटर्जी अपने उसूलों के पक्के थे। एक बार ऐसा भी हुआ जब सोमनाथ इन्हीं उसूलों के खातिर अपनी ही पार्टी के खिलाफ खड़े हो गए थे। ये वो वक्त था जब सीपीएम ने भारत-अमेरिका न्यूक्लियर समझौता विधेयक के विरोध में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। इस दौरान सीपीएम ने चटर्जी को स्पीकर का पद छोड़ने को कहा था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

तबीयत नाजुक होने के बाद बीते 10 अगस्त को उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। माकपा के पूर्व नेता सोमनाथ चटर्जी 10 बार लोकसभा के सांसद रहे हैं। वह कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए-1 सरकार में 2004 से 2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे।

यूपीए-1 शासनकाल में उनकी पार्टी सीपीएम की ओर से सरकार से समर्थन वापस लिए जाने के बाद उनसे स्पीकर पद छोड़ने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। जिस कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। चटर्जी सीपीआईएम के केंद्रीय समिति के सदस्य रहे थे, और उन्हें प्रकाश करात के धुर विरोधी के रूप में जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़, लाखों की भीड़ में 25 श्रद्धालु घायल

शीर्ष नेताओं ने जताया शोक- 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक संस्थान थे और पार्टी लाइन से हटकर सभी सांसदों के मन में उनके लिए अपार सम्मान था। इस दुख के समय में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

राहुल के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोमनाथ चटर्जी के निधन पर दुख जाहिर किया है। केजरीवाल ने कहा कि यह खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। उन्हें लोकसभा के सबसे महानतम स्पीकर की श्रेणी में हमेशा याद रखा जाएगा।

 

LIVE TV