हवाई यात्रा के दौरान बैग में मिला सेब, यात्री पर लगा 33 हजार का जुर्माना

आमतौर पर अगर देखा जाए तो कोई भी आदमी जब किसी लम्बी यात्रा के लिए निकलता है, तो वह खाने के लिए टिफिन पैक कर लेता है। जिससे रास्ते में उसे जब भी भूख लगे तो खाना खा सके। जबकि यही काम भारत में संस्कृति का एक अभिन्न अंग प्रतीत होता है। वजह बेटा, पिता या भाई के परदेश जाने पर घर वाले खाना बांध कर जरुर रख देते हैं।

प्लेन में यात्री

आप चाहे कितना ही जोर क्यों न लगा लें। लेकिन खाना तो पैक होकर ही रहता है। और ये बड़ी पुरानी प्रथा भी मालूम पड़ती है। लेकिन अमेरिका की एक महिला यात्री को महज एक सेब रास्ते के लिए भरी पड़ गया।

दरअसल, एक महिला यात्री के साथ अमेरिका में ऐसा हुआ। उसे प्लेन में खाने के लिए सेब दिया गया था। उसने बाद में खाने के लिए सेब को बैग में रख लिया।

यूनाइटेड स्टेट्स कस्टम एंड बॉर्डर के अधिकारियों ने उस पर 500 डॉलर (33,250 रुपए) का जुर्माना लगा दिया क्योंकि महिला ने यह नहीं बताया था कि वह पेरिस से आई डेल्टा एयरलाइन की फ्लाइट में मिला सेब लेकर आ रही है।

पीड़ित क्रिस्टल टैडलॉक ने कहा कि उसने यात्रा के दौरान फ्लाइट में मिले सेब को मिनिपोलिस से डेनवर की यात्रा के लिए बचाकर बैग में रख लिया था। कस्टम के अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की। उन्होंने कहा कि एजेंट ने उनसे पूछा कि क्या फ्रांस से उनकी ट्रिप महंगी थी।

यह भी पढ़ें:- कीमत और माइलेज में बेजोड़ है बांस से बनी ये बाइक

इस पर क्रिस्टल ने कहा हां, तो एजेंट ने कहा कि अब यह और भी महंगी साबित होने जा रही है। क्योंकि उनके बैग से सेब मिलने के बाद अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग ने 500 डॉलर का जुर्माना लगा रहा है।

क्रिस्टल कोलोराडो के डेनवर जाने वाली थीं। इसी दौरान पहली उड़ान के बाद मिनियापोलिस में अमेरिकी सीमा शुल्क के जवानों ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान महिला के बैग से सेब जब्त किया गया। सेब डेल्टा एयर लाइंस के प्लास्टिक के बैग में पाया गया।

यह भी पढ़ें:- ऊबर कैब ड्राइवर का गजब ऑफर, सुनते ही उड़े महिला के होश

महिला ने अधिकारियों को बताया भी था कि उसे यह सेब फ्लाइट में दिया गया है। मगर, फिर भी उसकी एक नहीं सुनी गई। डेल्टा एयरलाइन ने सिर्फ इतना कहा है कि यात्रियों को कस्टम्स के नियमों का पालन करना चाहिए।

देखें वीडियो:-

LIVE TV