आपकी खूबसूरती पर ये एक्सरसाइज लगाएंगे चार चांद

लखनऊ। मोटापा बढ़ने के साथ-साथ ठुड्डी के नीचे मांस भी बढ़ जाता है, जिसे डबल चिन कहा जाता है। यह चेहरे की सुंदरता को खत्म कर देती है। इससे उम्र भी ज्यादा दिखती है। कुछ आसान फेशल एक्सरसाइज के जरिए इस समस्या को दूर किया जा सकता है। हर दिन 30 मिनट ये एक्सरसाइज करने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है।

एक्सरसाइजओ-ई बोलें

इस एक्सरसाइज में ओ और ई की आवाज निकालनी है। आवाज निकालते वक्त हम अपर लिप और नाक के बीच की मांसपेशियों को टारगेट करते हैं।

आईब्रो हिलाएं

अपनी उंगलियों से विक्ट्री साइन बनाएं और आईब्रो के दोनों सिरों पर उंगलियों को रखें। अब स्किन पर थोड़ा प्रेशर बनाते हुए आईब्रो को ऊपर नीचे करें।

यह भी पढ़ें-इन बीमारियों में दवा से भी ज्यादा असर करेगा अचार का सिर्फ एक टुकड़ा

खूब हंसे

हंसकर चेहरे को स्लिम बनाया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने मुंह को धीरे-धीरे फुल स्माइल की पोजिशन में ले जाएं। जितना संभव हो अपनी मुस्कुराहट को स्ट्रेच करें।

माथे को खीचें

इससे माथे पर पड़ने वाली रेखाओं को कम कर सकते हैं। इसे करने के लिए हथेली को आईब्रो पर रखें। भौंह को 30 सेकंड के लिए ऊपर की ओर खींचें और फिर हथेली की मदद से आईब्रो को नीचे लाएं।

जबड़े की एक्सरसाइज

अपने चेहरे को सीधा रखते हुए अपने निचले जबड़े को जितना संभव हो उतना आगे करें। साथ ही साथ ठुड्डी को भी आगे करें। अब शुरुआती स्थिति में वापस आएं।

यह भी पढ़ें-कढ़ाई का बचा तेल कर रहे हैं इस्तेमाल तो आपको इस जानलेवा बीमारी से कोई नहीं बचा सकता

जीभ बाहर

मुंह को चौड़ा करते हुए खोलें। इसके बाद जीभ को बाहर निकालें। 10 सेकंड तक जीभ को एक ही स्थिति में रखें।

गर्दन घुमाएं

गर्दन धीरे धीरे बाएं से दाएं ले जाएं, इसी तरह वापस लाएं। पांच बार इस एक्सरसाइज को करें।

मछली जैसा मुंह बनाएं

अपनी चिन को सही शेप में लाने के लिए होठों को मछली के मुंह की तरह दोनों िदशाओं में घुमाएं। इस प्रक्रिया को 10 सेकंड तक यूं ही रहने दें।

च्विंगम चबाएं

शुगर फ्री च्विंगम चबाने से ठोड़ी पर जमा वसा को कम कर जबड़े और गाल की मांसपेशी को कम किया जा सकता है। च्विंगम शरीर की पाचन क्रिया ठीक करता है और अंदर की चर्बी को फैलने से रोकता है।

ये भी है इस समस्या के कारण

-सिर को अधिक लटकाकर या झुकाकर चलना।

-अधिक ऊंचा तकिया का इस्तेमाल करना।

-ठुड्डी के नीचे की त्वचा को खींचने की आदत हो।

-चेहरे की गलत तरीके से मालिश करना।

LIVE TV