कुत्ते की नस्ल से नही पता चल सकता उसका व्यवहार, जेनेटिक स्टडी में खुलासा
( रितिक भारती )
यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि ‘कुत्ता’ दुनिया का सबसे विविध जानवर है। कुत्ता मनुष्यों का तब से साथी है, जब से सभ्यता का आरंभ माना जाता है। यह मनुष्यों के साथ कम से कम 20,000 साल से हैं। यह मानव द्वारा पाला गया प्रथम पालतु जीव भी है। अपनी अटूट स्वामी-भक्ति के कारण यह सर्वाधिक लोकप्रिय जानवर है। इसका वैज्ञानिक नाम कैनिस ल्यूपस फैमिलिएरिस है।

कुत्ता लोमड़ी की प्रजाति का जीव होता है। कुत्तों के नस्ल हमेशा से उसके व्यवहार और आक्रामकता के लिए ही जानी गई हैं। आप किसी भी ब्रीड का नाम लीजिए सामने वाला लगभग बता ही देता है, कि कुत्ते का व्यवहार कैसा है। एक नई जेनेटिक स्टडी में इस बात का खुलासा किया है कि ब्रीड को लेकर मान्य धारणा से आप किसी एक कुत्ते के व्यवहार का अंदाजा नही लगा सकते।

वैज्ञानिकों ने 2155 कुत्तों के जीनोम की स्टडी की. इसमें से 78 प्योर ब्रेड ब्रीड्स के थे। कुछ मिक्स ब्रीड के थे। वैज्ञानिकों ने कुत्तों के व्यवहार को समझने के लिए इससे जुड़े जीन्स की स्टडी की। जीन्स में पाए जाने वाले अंतर का अध्ययन किया। 18 हजार सर्वे किए गए। इसके बाद वैज्ञानिकों को कुल मिलाकर 11 ऐस जेनेटिक स्पॉट्स मिले, जो सीधे तौर पर कुत्तों के व्यवहार से जुड़ते है। यह स्टडी सांइस जर्नल में प्रकाशित हुई है।

ये 11 जेनेटिक स्पॉट्स ये बताते हैं कि कुत्ता आपका निर्देश कितना मानता है। क्या वो दिए गए आदेशों का पालन करता है। कितना भौंकता है, लेकिन हर कुत्ते और ब्रीड में यह 11 जेनेटिक स्पॉट्स अलग-अलग थे। यहां तक कि एक ही ब्रीड के कुत्तों के अंदर इन 11 स्पॉट्स में बदलाव देखा गया। यानी जरूरी नहीं कि हर गोल्डेन रिट्रीवर गुस्सा ही न करता हो।

किसी कुत्ते की नस्ल उसके व्यवहार को सिर्फ 9 फीसदी ही बता सकती है. लेकिन यह प्रतिशत अलग-अलग कुत्तों में अलग-अलग होता है। असल में किसी कुत्ते के व्यवहार का सही अंदाजा उसकी उम्र और लिंग से पता चलता है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाच्युसेट्स में कंपेरेटिव जिनोमिक्स की शोधार्थी एलिनॉर कार्लसन ने कहा कि हमें लगता है कि कुत्ते तो भेड़ियों से जंगली कुत्ते और फिर पालतू कुत्ते में बदल गए. लेकिन उनका व्यवहार ज्यादा नहीं बदला, लेकिन ऐसा नहीं है। कुत्ता आदमी का प्यारा साथी होता है। वह अपने मालिक के साथ हर जगह जाने के लिए तैयार रहता है। वह अपनी पूँछ हिलाकर और उसके हाथ या चेहरे को चाट कर अपने स्वामी के प्रति अपना स्नेह दिखाता है। यदि उसका स्वामी अंधा है, तो कुत्ता उसे सड़क पार करने में मदद करता है और उसके प्यार करने वाले मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है।