इस महा संयोग को ना गवाएं इस तरह से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, मिलेगा दोगुना लाभ

इस साल धनतेरस का त्योहार सोमवार यानी कि 5 नवंबर का मनाया जाने वाला है। इस दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है। इस साल इस दिन ही हस्त नक्षत्र का योग भी बन रहा है। इस नक्षत्र के स्वामी भी चन्द्रमा है और सोमवार का दिन भी ग्रह के हिसाब से चन्द्रमा को ही समर्पित होता है। इस दिन पदोष व्रत है और साथ में इस दिन मासिक शिव रात्रि भी है। इस मायने से यह त्योहार काफी शुभ माना जा रहा है।

धनतेरस

धनतेरस के दिन घर में कुछ नई वस्तु खरीद कर ले आने का महात्मय है। जिसमें मुख्य रूप से लोग सोने-चांदी से बनी वस्तुएं या फिर कोई भी उपयोग की वस्तु खरीदकर घर लाते हैं। मान्यता है कि इस दिन इन वस्तुओं को खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा पूरे साल बनी रहती है।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त
इस साल धनतेरस पर रात्रि 08 :37 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। ऐसे में इस समय के भीतर ही खरीददारी करने का प्रयास करें। इस दिन खरीददारी के लिए तीन अति शुभ समय है।

AMU के छात्रसंघ प्रत्याशी भी मोदी और योगी को बना रहे निशाना

07 :42 बजे से 10 :02 बजे तक वृश्चिक लग्न
13 :47 बजे से 15 :12 बजे तक कुम्भ लग्न
18 :07 बजे से 20 :01 बजे तक वृषभ लग्न

इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा
इस दिन कोई भी बेकार की चीज घर पर नहीं लानी चाहिए ऐसा करने से भगवान नाराजड हो जाते हैं। पूजा करने का उचित विधि और विधान है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। इस पूजा को करने के लिए सबसे पहले मिट्टी का छोटा सा हाथी लें और उसका तिलक भी करें साथ में उसके चारों ओर दीपक भी जलाएं। भगवान धन्वंतरि तथा भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए दीपक दिखाएं।

इसके पश्चात जो भी नया सामान खरीदकर लाए हैं, उस पर अक्षत रखें और पान के पत्ते पर कुमकुम से स्वास्तिक बना कर एक सुपारी रख कर गणपति महाराज की पूजा करें। लक्ष्मी जी का ध्यान करके पान का पत्ता उठा कर अपने तिजोरी में रख लें। इस उपाय से वर्ष भर भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की कृपा आप पर बनी रहेगी। इसके पश्चात् बच्चों में मिठाई जरूर बांटे। साथ ही मुख्य द्वार पर, रसोई में, ब्रह्म स्थान और घर के सभी दरवाजों के दाहिनी ओर एक—एक दीपक जरूर प्रज्जवलित करें।

सुबह की चाय की चुसकियों की शुरुआत करिए इस चटपते पकौड़े के साथ

ध्यान रखने वाली बातें
– धनतेरस के दिन कुछेक बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मसलन, अगर आपने किसी से कर्ज लिया है तो जितना भी संभव हो सके, उसे लौटा दीजिए।
– धनतेरस के दिन भूलकर भी किसी से कर्ज न लें। साथ ही क्रोध करने से बचें और यदि किसी से कोई नाराजगी है तो उसे इस शुभ दिन जरूर दूर कर लीजिए। कुल मिलाकर यदि कोई आपको मनाने की कोशिश कर रहा है तो मान जाइए और नाराज व्यक्ति को मना लीजिए।
– इस धनतेरस को विष्कुम्भ योग भी बन रहा है, जो कि रात्रि 10 :11 मिनट तक रहेगा। इसलिए इस दिन इसका निदान भी जरूरी है। आज अपने पुरोहित, ब्राह्मण या अपने गुरु को प्रणाम करके उनको वस्त्र और मिठाई जरूर भेंट करें। उनका आशीर्वाद लेने से आप किसी भी प्रकार के अनिष्ट से बचेंगे।

 

LIVE TV