पंजाब आकर भी बठिंडा नहीं घूमा तो कुछ नहीं घूमा

उत्तर राज्य का पंजाब राज्य अपने आकर्षण और सुंदरता के लिए काफी जाना जाता है। पंजाब में अमृतसर, पटियाला, लुधियाना के सिवा बठिंडा भी काफी खूबसूरत शहर है। इस शहर का इतिहास 3000 साल पुराना है। यह शहर कभी कुषाण साम्राज्य का हिस्सा हुआ करते थे। इसका प्रारंभिक नाम बिक्रमगढ़ था जिसे बाद में जैसलमेर के भाटी राजपूत राजा ने बदलकर बठिंडा कर दिया गया था। इस शहर के बारे में काफी कम लोगों को कोई जानकारी है। इस शहर पर कई शाक्तियां अपनी हुकूमत कर चुकी है। आज हम आपको सांस्कृतिक से जुड़े इस राज्य के बारे में ही बताने जा रहे हैं।

बठिंडा पंजाब

किला मुबारक

बठिंडा घूमने की शुरुआत आप यहां के किले से कर सकते हैं। इस शहर का यह किला कुषाण राजवंश के शासन काल में बनवाया गया था। इस फोर्ट को बठिंडा का किला भी कहा जाता है। यह वह शहर भी है जहां भारत का महिला शासक रजिया सुल्तान को हराया गया था साथ ही उन्हें इस शहर में बंदी बना कर भी रखा गया था। इस शहर से इतिहास के कई अनसुने पन्ने जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें: चाट के स्वाद के लिए न करें सेहत से समझौता, घर पर ही बनाएं इडली चाट

बठिंडा झील

ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ आप यहां की प्राकृतिक सुंदरता का भी भ्रमण कर सकते हैं। यह झील इस शहर के सबसे खूबसूरत पर्यटनों स्थलों में है जहां हर रोज काफी लोग आते हैं। यहां पर शाम के समय में लोग अपनी दिन-भर की थकान मिटाने भी आते हैं। झील के आस-पास पर्यटकों का ध्यान रखते हुए यहां कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। इससभी से साथ ही यहां पर नौका विहार की सुविधा भी उपलब्ध है। इस झील के सफर को यादगार बनाने के लिए यहां पर खाने-पीने की भी उचित व्यवस्था की गई हैं।

बठिंडा झील

यह भी पढ़ें: बारिश के दिनों में कीड़ों के काटने के बाद वरदान है यह रसोई के नुस्खे

कैसे करें पहुंचे

बठिंडा पंजाब का एक प्रसिद्ध शहर है जहां आप परिवहन के तीनों मार्गों से आ सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाईअड्डा लुधियाना एयरपोर्ट है। रेल सेवा के लिए आप बठिंडा जंक्शन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से बठिंडा राज्य के महत्वपूर्ण शहरों से अच्छी तरह जुड़ा है।

LIVE TV