दयाबेन का शो से हुआ टाटा-बायबाय, पूरी की आखिरी एपिसोड की शूटिंग

दयाबेनमुंबई। घर-घर के फेवरेट शो ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ के फैंस के लिए बुरी खबर है। आने वाले समय में फैंस उनकी फेवरेट दयाबेन नजर नहीं आएंगी। शो और दर्शकों से दयाबेन का 9 साल पुराना रिश्‍ता टूट रहा है। 9 साल से शो का अहम हिस्‍सा बनी दिशा वकाणी का ‘हे मां माताजी’ अब सुनने को नहीं मिलेगा।

कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि दर्शकों की फेवरेट ‘दयाबेन’ शो से नदारद हो सकती है। अब इस खबर की पुष्‍टि हो गई है। प्रेगनेंसी की वजह से दिशा शो का हिस्‍सा नहीं रहेंगी। प्रेगनेंसी की वजह से दिशा ने शो छोड़ने का फैसला लिया है। खबरों के मुताबिक, दिशा ने आखिरी एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें:   आमिर, रणवीर और राजकुमार सहि‍त इन सेलिब्रिटीज को मिला ‘GQ अवॉर्ड’

दिशा के फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है। केवल फैंस ही नहीं शो के मे‍कर्स के लिए भी दिशा के बिना शो की कल्‍पना करना मुश्‍किल है। इस वजह से मेकर्स ने इस मुसीबत का तोड़ निकाल लिया है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इस सेलिब्रिटी ने कबूला गुनाह, रेप केस में किया सरेंडर

खबरों के मुताबिक, मेकर्स दिशा के किरदार को रीप्‍लेस नहीं करेंगे। उन्‍हें केवल शो से ब्रेक दिया गया है। दिशा 5 से 6 महीनों बाद शो में दोबारा नजर आ जाएंगी।

दिशा वकाणी ने 24 नवंबर 2015 को दिशा ने मुंबई के चार्टर्ड अकाउटेंट मयूर पाडिया से शादी की थी। दिशा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अलावा ‘जोधा-अकबर’, ‘लव स्टोरी 2050’, ‘देवदास’ और ‘मंगल पांडे’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं।

LIVE TV