आमिर, रणवीर और राजकुमार सहि‍त इन सेलिब्रिटीज को मिला ‘GQ अवॉर्ड’

जीक्‍यू मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्समुंबई। ये शुक्रवार फिल्‍मी दुनिया और उसके लोगों के लिए काफी यादगार रहा। सुनहरे पर्दे पर तीन बड़ी फिल्‍में रिलीज होना और राजकुमार राव की फिल्‍म ‘न्‍यूटन’ को ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री मिलना। यादगार पल सिर्फ यहीं तक नहीं सीमित रहे। इसी दिन साल 2017 का पहला अवार्ड शो  जीक्‍यू मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स भी आयोजित हुआ।

बीती शाम मुंबई के एक फाइवस्‍टार होटल में जीक्‍यू मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स आयोजित हुआ था। इस अवार्ड शो में बॉलीवुड ही नहीं ग्‍लैमर वर्ड की कई हस्‍तियों ने शिरकत की। अवार्ड शो में कई चौंका देने वाले नजारे भी देखने को मिले।

मोहन बाबू की फिल्‍म के लिए बनाई गई 50 फीट ऊंची मूर्ति

बॉलीवुड के इस सेलिब्रिटी ने कबूला गुनाह, रेप केस में किया सरेंडर

आमतौर पर अवार्ड शो का हिस्‍सा न बनने वाले आमिर खान ने भी इस अवार्ड शो शिरकत की। रणवीर सिंह के साथ उनकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं एक समय पर प्‍यार के बंधन में बंधे रणवीर सिंह और अनुष्‍का शार्मा ब्रेकअप के लंबे समय बाद गले मिलते नजर आए।

इस अवार्ड शो की विनर लिस्‍ट सोशल मीडिया पर जीक्‍यू के ऑफिशियल अकाउंट पर तस्‍वीरों के साथ शेयर कर दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV