बॉलीवुड के इस सेलिब्रिटी ने कबूला गुनाह, रेप केस में किया सरेंडर

करीम मोरानीहैदराबाद| फिल्म निर्माता करीम मोरानी ने रेप केस में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने मोरानी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्होंने आधीरात के समय शहर के बाहरी इलाके में स्थित हयातनगर पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया।

करीम मोरानी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: माहिरा के सपोर्ट में पाकिस्तानी एक्टर, पोस्ट किया लेटर

मोरानी पर दिल्ली की एक महिला का रेप करने का आरोप है। अभिनेत्री बनने की चाह रखने वाली इस 25 वर्षीया महिला ने मोरानी पर उनकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर कई बार रेप करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: दुबई में दोस्ती निभा रही नागिन, एक्टर की पत्नी से मिलने पहुंची जेल

पुलिस ने मोरानी पर जनवरी में रेप, बंदीकरण, आपराधिक धमकी और धोखाधड़ी के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था।

सर्वोच्च न्यायालय ने मोरानी की जमानत खारिज करने के हैदराबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देती याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी थी।

उच्च न्यायालय ने पांच सितंबर को मोरानी की जमानत खारिज करने के सत्र न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा था।

LIVE TV