सेवन सिस्टर्स कहे जाने वाले पूर्वांचल के यह राज्य अपने अंदर समेटे हैं कई ऊंचे-ऊंचे पहाड़

पूर्व का राज्य भारत के पर्यटन की निगाहों में सबसे ऊपर शुमार है। यह क्षेत्र विभिन्न प्रकार के आकर्षण का केंन्द्र बना हुआ है। नदी, पहाड़, झरने घाटियां, वन्यजीव अभयारण्य आदि। अगर आप प्रकृति की अद्भुत सुंदरता को करीब से देखना और महसूस करना चाहते हैं तो आपको पूर्वोत्तर भारत की सैर जरूर करनी चाहिए। सेवन सिस्टर्स कहे जाने वाले यह राज्य भूखंड पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसलिए आज हम आपको इन राज्यों के बारे में और भी बहुत कुछ बताने जा रहे हैं।

किरत चुली

गिम्मिगेला चुली

आप इस राज्य की खूबसूरती को निहारने के लिए नॉर्थ ईस्ट में गिम्मिगेला चुली पहाड़ का भी चुनाव कर सकते हैं। इसको दूसरे शब्दों में ‘द ट्विंस’ के नाम से जाना जाता है। यह कंचनडंगा पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। आप इस पर्वत को सिक्किम से आसानी से देख सकते हैं। इस विशाल पहाड़ की सीमा नेपाल से भी जुड़ी हुई है। जिसको देखना काफी अच्छा लगता है। यहां पर बर्फीले तूफान भी आते हैं।

गिम्मिगेला चुली

यह भी पढ़ें- बालों की चमक बढ़ाने वाले हेयर डाई से हो गई है एलर्जी तो, यह उपाय बस आपके लिए ही है

किरत चुली

आप पूर्वोत्तर भारत आकर किरत चुली पहाड़ को देख सकते हैं। यह एक विशाल पहाड़ है जो समुद्र तल से 24000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस पहाड़ को टेंट पीक भी कहा जाता है। किरत चुली प्राकृतिक के साथ-साथ धार्मिक महत्व भी रखता है। यह हिमालय श्रृंखला के चुनिंदा पवित्र पहाड़ों में गिना जाता है। यह पहाड़ भी अपनी सीमा भारत के अलावा नेपाल के साथ साझा करता है।

यह भी पढ़ें- आज के दिन ज्ञात-अज्ञात पितरों का इस तरह करें श्राद्ध, बनी रहेगी शांति पूरे साल

माउंट पन्दिम

आप भारत के पूर्व राज्य के माइंट पन्दिम को भी देखने का अनूठा अनुभव महसूस कर सकते हैं। यह समुद्र तल से 22000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। माउंट पन्दिम भारत के चुनिंदा सबसे ऊंचे पहाड़ों में गिना जाता है। यहां का रोंमांच से भरा माहैल साथ में बर्फीली खूबसूरती ट्रैवलर्स को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। यहां के मनोरम नजारों के साथ आप यहां पर ट्रेकिंग या हाइकिंग का भी मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां पर इतना अच्छा लगेगा कि आप यहां बार-बार आना पसंद करेंगे।

 

 

 

LIVE TV