कांग्रेस पार्टी को मिला झटका, अब इस नेता ने पद से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल के बाद कांग्रेस को उड़ीसा में बड़ा झटका मिला है। बीतें कुछ महीनों में कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। खबरों के मुताबिक उड़ीसा के प्रदीप माझी ने पार्टी को छोड़ दिया है।

उड़ीसा में वह कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर थे। अटकलें हैं कि वह बीजू जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस पार्टी में बीते कुछ महीनों से अंतर्कलह चल रहा है। वहीं, पंजाब में मुख्यमंत्री के फेर बदल के बाद,पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अरमिंदर सिंह ने खुद की पार्टी बनाने का फैसला लिया है। अटकलों की मानें तो वह भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन भी कर सकते हैं।

वहीं,प्रदीप माझी ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर कहा कि मैं कांग्रेस प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। ये जानकारी देते हुए मुझे बेहद दुख हो रहा है। माझी राज्य के नबरंगपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे है, उन्होंने पत्र लिख कर सोनिया गांधी से कहा कि आपके नेतृत्व में पार्टी ने अच्छा काम किया है,लेकिन कुछ समय से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के गलत फैसले के बाद पार्टी लगातार भरोसा खोती जा रही है। पार्टी में उत्साह की कमी है और इसे दुबारा लाने में समय लगेगा।

LIVE TV