
(कोमल)
Mumbai update: बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कम्पोजर बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahari) का निधन हो गया है। उनके जाने से हर तरफ शोक की लहर है। फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी उनके जाने से सदमे में है। बताया जा रहा है कि वे लंबे से बीमार चल रहे थे और उनका मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में उनके इलाज चल रहा था। आपको बता दें कि उनकी फैमिली की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है कि उनका अंतिम संस्कार 17 फरवरी को किया जाएगा। दरअसल, उनका बेटा बप्पा लाहिड़ी (Bappa Lahari) लॉस एंजेलिस में रहता है और वो गुरुवार सुबह तक मुंबई पहुंच पाएगा। इसके बाद ही फ्यूनलर होगा। उनका अंतिम संस्कार पवन हंस शमशान घाट पर होगा। बता दें कि बप्पी दा के जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। उनके घर सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे रहे हैं।
