कम बजट में भी इस तरह से चमकाएं अपना घर, दिखेगा शानदार

चाहें कोई भी हों अपने बजट में रहकर ही अपने घर की सजावट करना चाहता है। सबकी जेब एक जैसी नहीं होती और ना ही कभी हो सकती है। दिवाली में साफ-सफाई का विशेष महत्व है। लेकिन इसके लिए हमेशा अपने घर को रंगने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप अपने कम बजट में भी अपने घर को कुछ इन तरीकों से नया लुक दे सकते हैं।

घर की सजावट

पोस्टर और पेंटिंग

अगर आपके घर में छोटे बच्चें हैं तो आप उनकी बनाई गई पेंटिंग और चित्र को घर की किसी भी दीवार पर लगा सकते हैं। अगर दीवार कहीं से ज्यादा खराब लग रही है तो आप उसे कपड़ा भिगों कर साफ सक सकते हैं। दीवारों पर लगी गंदगी को आप बड़ी ही आसानी से साफ कर सकते हैं।

किचन साफ करें

किचन को साफ रखने के लिए जरूरी नहीं कि आप पेंटिंग ही करवाएं। आप घर में तेल की दीवारों को भी साफ रख सकते हैं। किचन के पुरान बर्तन को बाहर निकाल दें और नए बर्तनों को वह जगह दे। किचन धो ले फिर किचन साफ सुथरा नजर आने लगेगा।

घर की सजावट

प्रकृति और इतिहास का अनोखा संगम दर्शाता है यह किला

दीए ही जलाएं

जरूरी नहीं की चीनी लाइट लगाएं और अपने घर को रोशनी से जगमगा दें। दिवाली को असली मतलब होता है माटी की रोशनी। तो इस दिवाली इको-फ्रैंडली दिवाली मनाएं, बिजली भी बचाएं और मिट्टी के दीपक जलाएं।

दीए ही जलाएं

रंगोली भी बनाएं

रंगोली बनानी है। रंगोली बनाने के रंग नहीं है तो क्या हुआ? आटा, हल्दी, होली के पड़े गुलाल और कश्मीरी मिर्च लें। चॉक से रंगोली बनाएं और इनमें ये रंग भर दें। आपकी रंगोली तैयार है।

इस दिवाली मटर वाली गुजिया से बढ़ाएं मिठाई का स्वाद

रंगीन कागज

इस दिवाली थोड़ी सी बचपन की याद को ताजा कर लीजिए। आज अपने लिए रंग बिरंगे कागज खरीद लें। और फिर जैसे कि आप अपने बचपन में टीचर्स डे के लिए तैयारी करते थे ठीक वैसे ही अपने घर को इन कागजों के सहारे नया लुक दें।

 

 

 

LIVE TV