प्रकृति और इतिहास का अनोखा संगम दर्शाता है यह किला

भारत का ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां पर चकाचौंध ना हो। ऐसे में महाराष्ट्र का नाम तो सबसे ऊपर आता है जहां की रात में भी नाजारे बेहद आकर्षक लगते हैं। महाराष्ट्र के मुंबई पूणे तो हर कोई जाता है लेकिन आद हम आपको महाराष्ट्र के कोल्हापुर के बारे में बताने जा रहे हैं। यह इतिहास और कुदरत का अनोखा संगम है। यहां पर ऐसे-ऐसे नजारे हैं जिन्हें देखकर आपका मन खुशी से सरोवूर हो उठेगा। इतना ही नहीं आप यहां पर मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।  कोल्हापुर हमेशा से ही ऐतिहासिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। आज हम आपको इस राज्य के इस शहर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

पन्हाला फोर्ट

पन्हाला फोर्ट

पन्हाला फोर्ट महाराष्ट्र का एक प्राचीन किला है, जो राज्य के कोल्हापुर जिले में स्थित है। इस किले को 1178-1209 में एक खास रणनीति के तहत बनाया गया था। ये उन सबसे खास 15 किलों में गिना जाता है जिसका निर्माण शिलाहार शासक भोज द्वितीय द्वारा किया गया था । बाद में यह किला कई अन्य साम्राज्यों के अधीन गया। 1659 में यह किला बिजापुर से सीधा शिवाजी महाराज के हाथों आ गया। किले को लेकर मराठा और अन्य मुस्लिम शासकों के बीच कई बार बड़े युद्ध हुए। माना जाता है वीर शिवाजी की मृत्यु के बाद यह किला कोल्हापुर के राजाओं के शासनक्षेत्र में चला गया। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते है। मराठा और मुगलों का बड़ा अतीत इस किले से जुड़ा हुआ है। आगे जानिए इस किले से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण बातें।

पहला 5जी आईफोन 2020 में देगा दस्तक, नमूने और परिक्षण के लिए इंटेल कर रहा कार्य

क्यों आएं पन्हाला

अगर आप इतिहास में रूचि रखते हैं तो यह स्थान आपके लिए और भी खास हो सकता है। इतिहास के प्रेमियों के लिए यह स्थान बहुत खास माना जाता है। यह किला दो अलग-अलग समुदाए के लोगों को दास्ता को बयां करता है। किले में आपको और भी अनुभव प्राप्त होगे। अगर आपको रोमांच का शौक है तो यह किला आपके इस शौक भी पूरा करेगा। यहां पर स्थित पहाड़ियां काफी शानदार नजर आती हैं। यहां पर आराम से ट्रेकिंग और हाइकिंग कर सकते हैं। यहां के नजारों को आप अपने कैमरे में हमेशा के लिए कैद कर सकते हैं।

पन्हाला फोर्ट

आने का सही समय ?

एक बात आप सभी हमेशा याद रखिए कि किसी भी किले में भम्रण करने का समय गर्मी से अच्छा अक्टूबर से फरवरी का महीना माना जाता है। क्योंकि इन महीनों में ही आपके लिए आराम के साथ –साथ औऱ भी कई तरह के आकर्षण यहां मौजूद हैं। इस दौरान यहां का मौसम खुशनुमा बना रहता है। किले के साथ-साथ आप यहां के आप-पास के स्थान पर भी अच्छे से घूम सकते हैं।

GAIL नौकरियां 2018: 38 वरिष्ठ इंजीनियर, अफ़सर, एकाधिक रिक्ति के लिये B.Tech/B.E, M.Sc

कैसे पहुंचे

पन्हाला फोर्ट महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित है जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं, यहां का निकटतम हवाईअड्डा कोल्हापुर एयरपोर्ट है, जहां से आप कैब या टैक्सी की मदद से किले के आधार तक पहुंच सकते हैं। रेल मार्ग के लिए आप कोल्हापुर रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं,बेहतर सड़क मार्गों से पन्हाला राज्य के कई शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

 

LIVE TV