लोगों के विश्वास से खेलना भाजपा को पड़ेगा मंहगा, प्रदेश की जनता आ चुकी है तंग

लखनऊ| प्रदेश में सपा सरकार के मुखिया अखिलेश यादव भाजपा को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती। भाजपा के ‘राम’ के जवाब में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भगवान विष्णु की शरण ली है। उन्होंने बुधवार को एलान किया कि यूपी की सत्ता में आने पर वह भगवान विष्णु के नाम पर एक शहर बसाएंगे, जिसमें कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोर वाट जैसा मंदिर भी होगा।

लोगों के विश्वास से खेलना भाजपा को पड़ेगा मंहगा, प्रदेश की जनता आ चुकी है तंग

हाल में राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि राज्यसभा में अभी एनडीए का बहुमत नहीं है लेकिन कोई विकल्प नहीं होने और जरूरत पड़ी तो राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में बिल भी लाया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इटावा में लॉयन सफारी के नजदीक करीब 2000 एकड़ जमीन पर भगवान विष्णु के नाम पर शहर बसाएंगे। चंबल घाटी में काफी जमीन है। भगवान राम और भगवान कृष्ण विष्णु के ही अवतार हैं। विशेषज्ञों की एक टीम को कंबोडिया इसके अध्ययन के लिए भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें: गृह राज्य दौरा… गुजरात में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी साजिशों में विश्वास करती है जबकि हम विकास में। वे लोगों को बेवकूफ बनाकर वोट लेते हैं जबकि हम अपने विकास कार्यों पर। प्रदेश की जनता भाजपा से तंग आ चुकी है और उसे सत्ता से बेदखल करने का मौका तलाश रही है। 2019 में अपनी जनविरोधी नीतियों के कारण भाजपा की हार होगी। उन्होंने अगले महीने कन्नौज से हक और सम्मान साइकिल यात्रा शुरू करने की घोषणा भी की।

LIVE TV