भाजपा के मंत्री का सपा पर हमला, कहा- श्रम मंत्रालय सिर्फ नाम का विभाग था, अब मिल रहा जनता को लाभ

रिपोर्ट- सौरभ

फिरोजाबाद। भाजपा का कार्यकाल बदलाव और विकास का कार्यकाल बना है। पहले जिन मंत्रालयों को अनदेखा कर दिया जाता था। और उनकी योजनाओं और विकास की कोई सुध नहीं लेता था।

स्वामी प्रसाद मौर्या

आज उन सभी मंत्रालयों में कार्य भी हो रहा है। और योजनाएं भी अमल में लाई जा रही हैं। फीरोजाबाद आए प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह बात कही।

सोमवार को श्रम मंत्री फीरोजाबाद में श्रम योजना के लाभार्थियों को धनराशि के चेक का वितरण करने आए थे। पालीवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने आगे कहा कि भाजपा सरकार से पहले श्रम विभाग सिर्फ नाम का विभाग था।

यह भी पढ़ें:- सौर ऊर्जा योजना से लोगों को मिल रहा बड़ा लाभ, घर बैठे कमा रहे मुनाफा

सपा सरकार के कार्यकाल में यह विभाग सिर्फ साइकिल वितरण करने का ही कार्य किया करता था। मौर्या ने आगे कहा कि साइकिलों का वितरण भी आम लोगों को नहीं बल्कि सपा के नेताओं की मेहरबानी से पार्टी के ही कार्यकर्ताओं के परिजनों और दलालों को ही साइकिलें मिलती थीं।

यह भी पढ़ें:- पोस्टमार्टम में नहीं मिला रेप होने का सबूत, तो ग्रामीणों ने किया बवाल

भाजपा के कार्यकाल में श्रम विभाग का महत्व बढ़ा है। यहां अब योजनाएं भी अमल में लाई जा रही हैं। और लाभार्थियों को लाभ भी मिल रहा है। प्रदेश मंत्री मौर्या ने केंद्र और प्रदेश सरकार के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सबका विकास कर रही है। और हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV