अहमदाबाद। गुजरात चुनाव में अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां पुरजोर कोशिशों में लगी हुई हैं। राजनीतिक गतिरोध के चलते चुनाव और भी दिलचस्प मोड़ पर आ चुका है।
वहीँ ख़बरें है कि भाजपा महाअभियान छेड़ने जा रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केंद्र के मंत्रियों समेत राज्य के बड़े नेताओं के साथ वोटरों को साधते नजर आने वाले हैं।
बता दें अगले महीने होने ही विधान सभा चुनाव होने हैं। वाले चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
पूर्ण शराबबंदी को हाईकोर्ट का बड़ा झटका, नई धारा असंवैधानिक करार
बता दें भजपा मंगलवार से गुजरात महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है। ये अभियान 12 नवंबर तक चलेगा।
वहीँ इस महाभियान की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान समेत कुल 10 केंद्रीय मंत्री भी इस चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। सभी का मुख्य लक्ष्य वोटरों से सीधे जुड़ने का है।
निर्मला सीतारमण की अरुणाचल यात्रा पर भड़का ड्रैगन, दे दी भारत को नसीहत
अभी कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी अक्षरधाम मंदिर के 25 वर्ष पूरे होने पर गांधीनगर गए थे। खबरे ये भी हैं कि आश्रम के अधिकतर अनुयायी पाटीदार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। यही कारण रहा कि मोदी ने पाटीदारों को साधने की कोशिश की थी।
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कुछ समय में गुजरात के कई दौरे किए हैं। ऐसे में 9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में वोटिंग होने के बाद पीएम मोदी गुजरात में अपना प्रचार-प्रसार और तेज कर सकते हैं।