चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर कांग्रेस का राजनीतिक प्रहार, भाजपा को याद दिलाया उनका इतिहास

रिपोर्टर- तबरेज़ कज़िलबाश

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जयंती का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में कांग्रेसियों ने हिस्सा लेकर भारत मां के वीर सपूत चन्द्रशेखर आजाद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

चन्द्रशेखर आजाद

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि प्रवक्ता रामकृष्ण द्विवेदी ने चन्द्र शेखर आजाद की फोटों पर पुष्प माल्यापर्ण करते हुए आजाद के जीवन वृतांत के बारे में प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद मुल्क-ए-हिन्दुस्तान में इंकलाब के देवता थे। चन्द्रशेखर ने हिन्दुस्तान रिपब्लिकन पार्टी का गठन किया था। 1857 की आग की लपटें बुझने के बाद यह फैसला किया गया कि हम भारत को आजाद करायेंगे।

यह भी पढ़ें:- जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने पार की सारी हदें, घर में घुसकर दिया इस काम को अंजाम

दूसरी ओर जहां नेताजी सुभाष चन्द्र देश में क्रांति फैला रहे थे। और कुछ गांधी विचारधारा के चिंतक सत्याग्रह कर रहे थे। वहीं आजाद ने ब्रिटिश सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद आजाद हिन्दुस्तान को पंडित नेहरू ने नया आयाम दिया।

यह भी पढ़ें:- जलने जा रही थी चिता, पुलिस ने पहुंच कर बाहर निकलवा लिया महिला का शव

लोकतंत्र के रूप में संविधान का निर्माण हुआ और प्रगति के मार्ग प्रशस्त्र किए गये। विकास और तरक्की के कार्य हुए। वहीं कांग्रस प्रवक्ता ने बीजेपी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि अब वर्तमान समय में आज देश के सामने अवरोधक ताकतें हमारे मुकाम पर जाने के लिए पैरों में बेढ़ियां डाल रही हैं।

देखें वीडियो-

LIVE TV