बिहार में 5 सीटों पर कब्जा करने के बाद ओवैसी दहाड़ते हुए बोले…

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी के दल ‘AIMIM’ ने कुल 5 सीटों पर कब्जा कर लिया है। जिसके बाद ओवैसी के तेवार गर्म हो गए हैं। सीमांचल में बड़ी जीत मिलने से अब ओवैसी ने और दलों को ललकारना शुरु कर दिया है व अन्य नेताओं को चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में ओवैसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अखाड़े में अन्य दलों को चुनौती देने का एलान कर चुके हैं। साथ ही ओवैसी ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर हमला बोल दिया है क्योंकि ये ओवैसी को बिहार चुनाव से पहले भाजपा की ‘बी’ टीम कह रही थी। जानकारी के लिए बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में RJD के पाले में 75 सीटें होने के बाद वह सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। वहीं BJP को सिर्फ 74 सीटों से ही सतुष्ट होना पड़ा।


ओवैसी ने अपनी जीत के बाद कहा कि , ‘अब हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल और उत्‍तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। एक राजनीतिक पार्टी होने के नाते ये हमारा अधिकार है कि हम देश के किसी भी राज्‍य में चुनाव लड़ सकते हैं। हमारी पार्टी को इस अधिकार से कोई वंचित नहीं कर सकता है। कांग्रेस और अन्य तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों को यह न सोचने की सलाह दी कि धर्मनिरपेक्षता उनके कारण जीवित है।’


ओवैसी की जीत पर उन्होंने कहा कि यह उनकी जीत नही बल्कि सीमांचल के लोगों की जी है। साथ ही अपनी जीत का पूरी श्रेय ओवेसी ने सीमांचल की जनता को दिया। जब अन्य दलों ने ओवैसी पर महागठबंधन का ओरोप लगाया तो ओवैसी ने अपनी सफाई में कहा कि,’अगर बिहार में उनकी वजह से महागठबंधन को नुकसान हुआ है, तो फिर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में क्यों हार हुई? वहां तो हमारी पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही थी।’

LIVE TV