कुत्ते के भौंकने पर छिड़ा विवाद तो मालिक ने ली जान

पटना। बिहार निवासी गजेंद्र यादव अपने तीन दोस्तों विनोद, जितेंद्र व विनोद के साथ सेक्टर-38 में किराये के मकान में रहते हैं। तीनों मजदूरी करते हैं। पिछले 15 दिनों से वे सेक्टर-46 में एक मकान में सफेदी का काम कर रहे थे।

बिहार

सोमवार देर रात करीब 1 बजे वे काम करके घर लौट रहे थे। बख्तावर चौक पार करके पेट्रोल पंप के पास एक कुत्ता उन पर भौंकने लगा। बचने के लिए विनोद (25) डॉगी पर चिल्लाया। इतने में पास की झुग्गी से चेतन और भोलू नामक दो युवक बाहर आए और विरोध से झगड़ने लगे।

यह भी पढ़ें : 2022 से पहले हासिल होगा अक्षय ऊर्जा का लक्ष्य : केंद्रीय सचिव

गजेंद्र व उनके दोस्तों ने कहा कि कुत्ता उन्हें काट न ले, इसलिए विनोद चिल्लाया था। इस पर भोलू ने कहा कि यह कुत्ता मुझे जान से प्यारा है, इसके लिए मैं किसी की जान भी ले सकता हूं। यह कहते हुए उसने जितेंद्र को चांटा जड़ दिया।

इसके बाद बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ा तो भोलू ने चेतन से कहा कि झुग्गी से हथियार ले आए। यह सुनते ही वह झुग्गी से चाकूनुमा धारदार हथियार लेकर आया और विनोद के पेट में घोंप दिया। इसके बाद दोनों पास खड़ी बाइक से फरार हो गए। तीनों दोस्तों ने विनोद को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने किया साफ मना, पैसा गायब होने पर नहीं कर सकते मदद

सदर थाना के सबइंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि मृतक के दोस्त की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही वारदात स्थल के आसपास के एरिया में लोगों से पूछताछ कर आरोपितों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

LIVE TV