Bharat Band : किसानों का भारत बंद, जानिए अन्य अहम बातें

संसद में पास हुए कृषि से जुड़े विधयकों के खिलाफ आज किसानों का भारत बंद है। इसी कड़ी में पंजाब और हरियाणा में तीन दिनों के लिए रेल रोकों आंदोलन की शुरुआत के अगले ही दिन यानि आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। 25 सितंबर को हो रहे इस भारत बंद का समर्थन 31 किसान संगठनों को मिल रहा है। जिसके बाद आज यूपी-बिहार और पंजाब-हरियाणा तक के किसान सड़कों पर उतर कर अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। यहि नहीं कृषि बिल के विरोध में कहीं रेल रोको आंदोलन तो कहीं चक्का जाम किया जाएगा।

आपको बता दें कि अखिल भारतीय किसान संग, भारतीय किसान यूनियन, अखिल भारतीय किसान महासंघ समेत अन्य संगठनों की ओर से देशव्यापी बंद का ऐलान किया गया है। इसी के साथ ही ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस, नेशनल ट्रेड्स यूनियन कांग्रेस, सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन, हिंद मजदूर सभा, ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर और ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर सहित दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। इतना ही नहीं कई विपक्षी दल भी इसका समर्थन कर रहे हैं।

LIVE TV