खाना बनाने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी वरदान हैं ये तेल, तीसरा है सबसे असरदार

खाना हो या त्वचा तेल की आवश्यकता तो होती ही है। जिस तरह से खाने में उचित मात्रा में तेल की आवश्यकता होती है ठीक उसी ही तरह स्किन की रंगत को निखारने में भी तेल का बहुत योगदान है। आज हम आपको तेल के इस्तेमाल के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसके कारण आपको झुर्रियों, झाइयां, निशान इनकी समस्या से छुटकारा मिला जाएगा।

तेल

तिल का तेल

तिल का बहुत ही आसानी से बाजार में मिल जाता है। इस तेल का इस्तेमाल त्वचा के लिए बहुत उपयोगी माना गया है। इस तेल में कुदरती सन प्रोटैक्शन फैक्टर मौजूद होता है। जिस वजह से यह त्वचा को काला होने से रोकता है।

यह भी पढ़ें: ऑफिस जाते समय भूलकर भी कभी ना करें भूल, रखें खास ख्याल

अखरोट का तेल

अखरोट के तेल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और प्रोटीन पाया जाता है। जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अखरोट के तेल का सेवन सेवन केवल त्वचा की रंगत बनाने के लिए ही नहीं किया जाता है। इसका इस्तेमाल कई बार खाना बनाने के लिए भी किया जाता है। इस तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।

सरसों का तेल

सरसों का तेल सभी प्रकार के तेलों में राजा कहा जाता है। सरसों के तेल में ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट्स पाया जाता है। इस तेल में कई प्रकार के आयुर्वेदिक गुण भी होते हैं। इनसब के अलावा सरसों के तेल का इस्तेमाल बालों के लिए भी काफी किया जाता है। स्किन में होने वाली टैनिंग या काले रंग के धब्बों को दूर करने के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

तेल

यह भी पढ़ें: लिपस्टिक लेते वक्त इन बातों को जान लेना है काफी जरूरी

बादाम का तेल

बादाम का तेल त्वचा से संबधित बीमारियों को ठीक करने के लिए काफी उपयोगी समझा जाता है। बादाम के तेल में विटामिन ए,बी और ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। बादाम का तेल मुंहासों को दूर करने के लिए भी जाना जाता है। यह तेल आपकी उम्र को जबां रखने में मदद करता है। साथ ही यह तेल स्किन को साफ रखने के काम आता है।

LIVE TV