खूबसूरती के लिए जाना जाने वाला श्रीनगर में भी है इतिहास से जुड़ा एक महल

जम्मू-कश्मीर का नाम राज्य के सबसे खूबसूरत नाजारों की लिस्ट में शुमार है। यहां की खूबसूरत वादियां को देखने सलाना लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं। कश्मीर अपने प्राकृतिक वातावरण झीलों, झरनें, फूलों के उद्यान के लिए काफी जाना जाता है। यहां के खूबसूरत महल अपने आप में ही काफी खास है। यहां आने के बाद आपको लगेगा कि आप किसी अलग की दुनिया में आ गए हैं। आपने हमेशा यहां की खूबसूरत वादियों के बारे में जाना है। लेकिन आज हम यहां पर श्रीनगर की वादियों के बीच वसे परी महल के बारे में बताने जा रहे हैं।

परी महल

श्रीनगर का परी महल

यहां का परी महल काफी जाना जाने वाला एक महल है। यह महल डल झील के बहुत ही किनारे स्थित है। इस महल की स्थापना मुगल के शासनकाल में शाहजहां ने की थी। जिसका प्राकृतिक के साथ-साथ ऐतिहासिक भी काफी महत्व है। यह परी महल जबरवान पर्वत श्रंखला के ऊपर स्थित है जो सात छत्तों वाला एक उद्यान है। यह स्थान परियों के बाग के नाम पर ही जाना जाता है। इस उद्यान की खूबसूरती देखने ही लायक है। इस महल के परिसर में एक पुस्तकालय भी है। जहां पर आपको तरह-तरह कि किताबें देखने को मिलेंगी।

यह भी पढ़ें: नमक कम करने के साथ-साथ ये हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन रखता है ब्लड प्रेशर कंट्रोल

क्यों आएं परी महल ?

जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है कि यह महल शास प्रेमी जोड़े के लिए ही बने हैं। परी के नाम से ही साफ छलकता है कि यहां पर आकर हरे-भरे परिवेश में कुछ पल बिताना कितना आरामदायक अनुभव कराता होगा। यह महल इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए काफी उपयोगी समझा जाता है।

परी महल

यह भी पढ़ें:  कुल आठ घंटे से ज्यादा फ्रिज में खाना रखना हो सकता है असुरक्षित

आने का सही समय

यहां पर आप किसी भी समय आ सकते हैं क्योंकि य़हां का मौसम हमेशा अच्छा बना रहता है। लेकिन आपको यहां पर घूमने के लिए अनुकूल वातावरण की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपको सितंबर से नवंबर तक की समय सबसे ठीक होता है।

परी महल

 

LIVE TV