करवाचौथ पर इन मेकअप टिप्स को अपनाएं, चांद सा निखरेगा मुखड़ा

आज करवाचौथ का त्योहार पूरे देश और विदेश में भी बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। करवाचौथ का पर्व सुहागन महिला के लिए बहुत ही खास होता है। इसल दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। कुछ घरों में तो शादी से पहले भी लड़कियां यह त्योहार मनाती हैं। इस दिन को खास मनाने के लिए महिलाएं पूरा दिन व्रत रखते हैं। इस दिन को अच्छा मनाने के लिए महिलाएं पहले से ही तैयारियां पूरी कर लेती हैं। इस दिन खास मनाने के लिए महिलाएं सुंदर भी लगना चाहती है। इसलिए वह पार्लर जाकर तरह-तरह के मेकअप भी करवाती हैं।

करवाचौथ

मेकअप टिप्स

  • हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में नाखूनों का विशेष महत्वस है। ऐसे में आप अपने नेल्सन को खूबसूरत बनाने के लिए नाखूनों की साज-सज्जाा पर ध्याबन दे सकती हैं। इसके लिए आप नेल आर्ट करवा सकती हैं। साथ ही आप चाहे, तो इस दिन खूबसूरत नगीनों को अपने नेल्सक पर भी सजा सकती हैं।
  • चूडियां भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। कांच से बनी चूडियां एक तरफ सुहाग का प्रतीक होती है, तो दूसरी तरफ हाथों की खूबसूरती को उजागर करती है। इस दिन अपनी ड्रेस से मैच करती हुई चूडियां पहन सकती हैं।
  • आईशैडो का चुनाव करते समय एक ही कलर का चुनाव करें। अगर आपको और बेहतर लुक चाहिए तो फाउंडेशन लगाने के बाद शैडो का इस्तेमाल करें। ब्रश से शैडो लगाते समय हमेशा ध्यान रखें कि स्ट्रोक बहुत हल्के हाथ से लगाएं।
  • बालों की रूसी से लेकर डैंड्रफ तक की सभी परेशानी से छुटकारा दिलाएगी बस एक चीज
  • अगर आप 40 पार हो चुकी हैं। उम्र के साथ चेहरा लंबा और पिचका होने लगता है अतः ब्लश का इस्तेमाल न करें। लगाना ही है तो गालों के उभरे हुए हिस्से पर इसे लगाएँ, बाजू में कानों की तरफ नहीं। इससे चेहरा लटका हुआ नहीं लगेगा।
  • भारतीय संस्कृरति में माना जाता है कि मेंहदी की रंगत पति-पत्नी के प्यार को बढ़ाती है। करवाचौथ के दिन आप बाजार से या खुद अपने हाथों पर मेंहदी लगा सकती हैं। बाजार में ज्वैल मेंहदी, अरेबियन मेंहदी और स्टोन मेंहदी काफी चर्चा में हैं।
  • होंठों पर लिपस्टिरक लगाने के लिए सबसे पहले लिप लाइनर का चुनाव करें। लिप लाइनर का रंग आपकी लिपस्टिदक के कलर से मैच करता हुआ होना चाहिए। होंठों के बीच से लिपस्टिपक का इस्तेमाल करके होंठों में कलर भरें और उसके बाद किसी अच्छे लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें।

 

 

LIVE TV