70 साल पहले आज ही के दिन ABVP की हुई थी स्थापना, जिसने इस देश को दिए राजनाथ सिंह से ले कर अमित शाह जैसे राजनेता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP), ये नाम है उस छात्र संगठन का जिसने इस देश को राजनाथ सिंह से ले कर अमित शाह जैसे राजनेता दिए हैं। 70 साल पहले आज ही के दिन 1948 में ABVP की स्थापना हुई थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी जैसी राजनीतिक दलों की मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की छात्र इकाई है।

70 साल पहले आज ही के दिन ABVP की हुई थी स्थापना, जिसने इस देश को दिए राजनाथ सिंह से ले कर अमित शाह जैसे राजनेता

जिसका मकसद छात्र जीवन में ही विद्यार्थियों के मन में राजनीति के बीज बोना है ताकि छात्र राजनीति से निकले युवा देश की राजनीति में अपना योगदान दे सकें। ABVP का मानना है कि छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति हैं। यह बताने की आवश्यकता नहीं कि ABVP अपने उद्धेश्य में कितनी कामयाब रही है। इस संगठन का ध्येय है – ज्ञान, शील, एकता।

स्कूली बच्चों को स्कूल प्रांगण में सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

देश के सबसे बड़े छात्र संगठन में शुमार ABVP की देश के 790 संस्थानों और परिसरों में 1 लाख 60 हज़ार से अधिक सदस्य हैं। देश के कई विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ABVP ने छात्र संघ का चुनाव जीता है। यूँ तो हर राजनीतिक दल का अपना छात्र संगठन है जैसे कांग्रेस का NSUI, वामदलों का AISA लेकिन जैसी सफलता ABVP की छात्र राजनीति से निकले नेताओं ने पाई है वैसी सफलता अन्य किसी छात्र संगठन से निकले छात्रों ने नहीं पाई।

भाजपा अध्यक्ष और देश के वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भातीय विद्यार्थी परिषद् से ही की थी। 1983 में अमित शाह ने ABVP ज्वाइन की और उसके तीन साल बाद 1986 में भाजपा में शामिल हो गए। अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी को उन ऊँचाइयों पर पहुंचाया जहाँ ये आज है।

अपनी भाषण कला के लिए प्रसिद्द रहीं सुषमा स्वराज ने भी अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत ABVP से की थी। 70 के दशक में वो अब्व्प में शामिल हुईं और हरियाणा से अपने राजनीतिक कैरियर की शुआत की।

भाजपा के संकट मोचक माने गए अरुण जेटली ने भी अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ABVP से ही की थी। 1974 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष बने। 1977 में जेटली दिल्ली ABVP के अध्यक्ष बने। बाद में उन्हें ABVP का अखिल भारतीय सचिव नियुक्त किया गया था। उसी दौर में जेपी आंदोलन में छात्र और छात्र संगठनों की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष बने और 2014 में मोदी मंत्रिमंडल में देश के वित् मंत्री का पदभार संभाला।

3 मौहल्ले की 30 महिलाओं के साथ आठ लाख की ठगी, मामला दर्ज

भाजपा के अंतरिम अध्यक्ष जेपी नड्डा 1977 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव बने और छात्र चुनाव जीते और अब भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की और अग्रसर हैं। राजनाथ सिंह, रविशंकर प्रसाद, नितिन गडकरी ये ऐसे नाम हैं जिन्होंने ABVP के जरिये राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई।

LIVE TV