सपा के किले आजमगढ़ को जीतने के बाद सीएम योगी से मिले निरहुआ, इस खास उपहार को किया भेंट
लखनऊ: आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा सांसद व भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात लखनऊ में हुई। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी को भगवान श्रीराम की एक प्रतिमा भेंट की।

इस दौरान निरहुआ के साथ भोजपुरी कलाकार प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे मौजूद रही। सीएम योगी ने निरहुआ को चुनाव में जीत की बधाई दी। यहां से निरहुआ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और संगठन महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की।
गौरतलब है कि अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद से ही यह सीट खाली थी। आजमगढ़ को सपा का मजबूत किला माना जाता था। हालांकि उपचुनाव में मिली हार एक बड़ा संकेत है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत दर्ज कर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर ली है।