
रूस और यूक्रेन में चल रहे आपसी संघर्ष के बीच कई नामी कंपनियों ने अपनी सुविधाओं को रोक दिया है| रूस में अपनी सेवाओं को बंद करने की सूची में गूगल और एप्पल बड़ी कंपनियां भी है|

Paypal ने हाल ही में अपनी सेवाओं को रूस में बंद किया है| रूस में Congent Communication को रूस की इंटरनेट सर्विस का बैकबोन मानते है,लेकिन उसने भी रूस में इंटरनेट सुविधाओं को बंद कर रखा है|
Congent Communication अमेरिकी कंपनी है जो रूस में कई हाई प्रोफाइल कंपनियों के साथ बिज़नेस करती है| हालांकि अभी कई ऐसी अन्य सर्विस प्रोवाइडर है जो रूस को इंटरनेट मुहैया करा रही है | Facebook, Google, और Youtube ने अपने सभी प्लेटफॉर्म्स से रूस को बैन कर दिया है |
आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन कंपनियां शामिल हैं, जिन्होंने रूस में अपनी सर्विस बंद कर दी हैं|
Dell- सभी सेल रोक दी गई है
Ericsson – डिलीवरी रोक दी गयी है
Facebook- सभी रूसी मीडिया अकॉउंट के सञ्चालन को स्थगित कर दिया
Google- सभी सर्विसेज को बंद कर दिया जैसे GPay, Maps,
Netflix- अकाउंट को ससपेंड कर दिया है|
Instagram- आपत्तिजनक सूचनाओं को ब्लॉक कर रहा
Youtube- सरकारी मीडिया को डिमोनेटाइज किया
Wise- रूस से ट्रांसफर बंद है|