सोनिया गांधी को अध्यक्ष पद पर हुए 21 साल, 2022 तक संभालेंगी कार्यभार

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने, अध्यक्ष पद पर 21 साल पूरे कर लिए है। अभी तक किसी भी नेता ने 21 साल तक अध्यक्ष पद का कार्यभार नहीं संभाला है।

जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी,राजीव गांधी या फिर राहुल गांधी के अध्यक्ष पद के कार्यकाल को मिला कर भी 21 साल नहीं होते हैं। हंलाकि, सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रही है। वहीं,कुछ दिनों पहले अध्यक्ष पद को लेकर,कांग्रेस की बैठक हुई थी,जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता चाहते थे कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद का भार संभाले, लेकिन सोनिया गांधी ने कहा था कि मैं ही कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहुंगी।

इस दौरान पार्टी के सभी नेताओं से कहा कि किसी को भी मीडिया के जरिए बात करने की जरुरत नहीं है,आप सभी मुझसे खुलकर अपनी  बात कर सकते हैं। 2019 के चुनाव में कांग्रेस के हार के बाद राहुल गांधी  ने अध्यक्ष पद से इस्तीफ दें दिया था,जिसके बाद सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। वह एक साल तक अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेगी। अगले साल 30 सितंबर 2022 तक पद पर बनी रहेगी।

LIVE TV