Kinnaur Landslide : पत्थर गिरने के कारण रोका गया बचाव कार्य, अभी तक 14 शव हुए बरामद

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को किन्नौर जिले में निगुलसरी का हवाई निरीक्षण किया। सीएम जयराम का हेलीकॉप्टर एसजेवीएनएल के झाकड़ी स्थित हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से निगुलसरी में मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरए वा जिला प्रशासन की टीम अथक प्रयास में लगी हुई हैं। कुछ लोगों को सुरक्षित निकालने में सफलता हासिल हुई है। हालांकि कई अमूल्य जिंदगियों को हम बचा नहीं पाए। इसका उन्होंने दुख भी प्रकट किया है।

पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के चलते पिछले एक घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक भी दिया गया है। एनडीआरएफ के जवान लाउड स्पीकर से लोगों को आगाह भी कर रहे हैं। उन्हें बार-बार चेतावनी दी जा रही है कि वह घटनास्थल की ओर न जाएं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। निगुलसरी में बुधवार को हुए भूस्खलन के कारण अभी तक 14 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान कई लोग लापता भी हो गए हैं। NDRF, सेना, ITBP और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

अयोध्या : शुक्ल पक्ष पंचमी से 21 किलो चांदी के भव्य झूले में विराजमान होंगे रामलला

LIVE TV