अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन: लखनऊ में सपा मुख्यालय पर समर्थकों की भीड़, योगी-मायावती ने दी बधाई

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज, 1 जुलाई को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। अखिलेश के पहुंचते ही समर्थकों ने उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया।

सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।” जवाब में अखिलेश ने उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “सपा प्रमुख, पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सांसद श्री अखिलेश यादव को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। उनके सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं।” अखिलेश ने उनकी बधाई के लिए आभार जताया।

पार्टी मुख्यालय पर जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए सुबह से ही समर्थकों का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ अखिलेश का स्वागत किया और उनके नेतृत्व की सराहना की।

LIVE TV