
कानपुर के बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गयी पुलिस की टीम पर हुए हमले में 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। घटना के बाद से पूरे देश में विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। वहीं घटना के बाद विकास दुबे की मां का कहना है कि बेहतर हो अगर विकास खुद सरेंडर कर दे। अगर वो भागता रहा तो पुलिस उसे एनकाउंटर में मार देगी। इसी के साथ विकास दुबे की मां ने कहा कि मैं तो कहती हूं कि पकड़ लो और फिर एनकाउंटर कर दो। उसने बहुत गलत किया है। निर्दोष पुलिसवालों की हत्या करना बहुत ही बुरा काम है। उसे सजा मिलनी ही चाहिए।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरला देवी ने कहा कि विकास राजनेताओं के संपर्क में आने के साथ ही अपराध की दुनिया में भी शामिल हो गया। वो विधानसभा चुनाव जीतना चाहता था और उसने राजनाथ सिंह की सरकार में मंत्री संतोष शुक्ला पर भी हमला किया। उस दौरान मेरी उससे 4 माह तक मुलाकात नहीं हुई। हम लखनऊ में छोटे बेटे के साथ थे और उसकी वजह से हमें शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही थी।
वहीं आपको बता दें कि 8 पुलिसकर्मियों की मौत के बाद आईजी मोहित अग्रवाल ने विकास दुबे का ठिकाना बताने वाले को 50,000 का नगद इनाम देने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें… Kanpur में घायल सिपाही के परिवार की मांग पुलिस को आधुनिक हथियार दे सरकार