भाईचारे का सन्देश देते हुए स्कूली बच्चों व स्थानीय नागरिकों द्वारा निकाली गई 100 फीट लंबी तिरंगा झंडा यात्रा

ऋषिकेश : तीर्थनगरी ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों व स्कूली बच्चों ने 100 फीट लम्बे राष्ट्रीय ध्वज को लेकर देश भक्ति के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली।

स्कूली बच्चों व स्थानीय नागरिकों द्वारा निकाली गई 100 फीट लम्बी तिरंगा झंडा यात्रा

बीते वर्षों से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा के तहत आज  मंगलवार को देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लक्ष्मण झूला से लेकर स्वर्गाश्रम वानप्रस्थ गंगा घाट तक 100 फीट लम्बी तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गयी|

बारिश का कहर , कहीं सुखा तो कही बाढ़…

जिसमें क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों व प्राथमिक व इंटर कॉलेज लक्ष्मण झूला के छात्र-छात्राओं के साथ ही संस्कृत छात्रों ने भाग लिया|

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने 100 फीट लम्बे तिरंगे झंडे को लेकर पैदल प्रभात फेरी निकाल कर देश भक्ति के नारे लगाते हुए आपसी भाईचारे का सन्देश दिया।

स्कूली बच्चों व स्थानीय नागरिकों द्वारा निकाली गई 100 फीट लम्बी तिरंगा झंडा यात्रा

बिजली विभाग में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों को सस्ती बिजली देने का मामला…

वही उक्त तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं व स्थानीय नागरिकों ने जम्मूकश्मीर से धारा-370 को हटाये जाने पर भी जोश पूर्ण नारे लगाये, साथ ही जम्मूकश्मीर में हिंदुस्तान की शान तिरंगे को 15 अगस्त के दौरान लहराये जाने को लेकर देश के प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का आभार जताते हुए इसे देश की जनता की जीत बताया।

LIVE TV