बालिग होने के बावजूद नहीं खरीद पाएंगे सिगरेट, इस तरह सिगरेट पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध

धूम्रपान जानलेवा है यह जानते हुए भी लोग इसे छोड़ नहीं पाते हैं। इसके चलते उनकी उम्र से पहले ही मौत हो जाती है। ऐसे में धूम्रपान की लत को छुड़ाने के लिए अमेरिका ने एक कड़ा कानून बनाने का निर्णय लिया है।

जिसके तहत आगामी 5 वर्षों में यहां सिगरेट पूर्णतया प्रतिबंधित किया जा सकता है। दरअसल, अमेरिका के हवाई प्रांत की सदन में एक कानून का मसौद पेश किया है जिसके मुताबिक आगामी 5 वर्षों में सिगरेट खरीदने की न्यूनतम उम्र को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।

सिगरेट खरीद से रोक के लिए बढ़ाई जाएगी न्यूनतम उम्र

इस बिल को लाने वाली रिपब्लिकन नेता सिंथिया थिएलेन के मुताबिक, नई नीति के जरिए सरकार 2024 तक राज्य को पूरी तरह सिगरेट मुक्त करना चाहती है। इसके लिए अगले पांच साल तक सिगरेट खरीदने वालों की न्यूनतम उम्र बढ़ाई जाएगी। जैसे अभी 21 साल से कम उम्र केलोग सिगरेट नहीं खरीद सकते। लेकिन 2020 में ये उम्र बढ़ाकर 30 साल कर दी जाएगी। यानी 30 साल से कम उम्र के लोग सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे।

इस तरह सिगरेट पर लग जाएगा पूर्णतया प्रतिबंध…

इसके बाद 2021 में ये उम्र बढ़ाकर 40 साल कर दी जाएगी और 2022 में 50। इसके बाद 2023 में कम से कम उम्र बढ़ाकर 60 और 2024 में 100 कर दी जाएगी। यानी 2024 में 100 साल से कम उम्र के लोग सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे। इस तरह अगले पांच सालों में अमेरिका के हवाई में सिगरेट खरीदने पर लगभग पूरी तरह पाबंदी लग जाएगी।

आखिर क्यों सफ़ेद वर्दी पहनती है कोलकाता पुलिस, वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप…

भारत में जितने मर जाते, उतनों को बचाने की कवायद

सिंथिया के मुताबिक, हवाई राज्य की कुल जनसंख्या 14 लाख के करीब है। नई नीति से हम 2024 तक राज्य को पूरी तरह से सिगरेट मुक्त कर देंगे। आपको जानकर हैरत होगी कि लगभग इतने लोग हर साल भारत में सिगरेट पीने से मर जाते हैं। गौरतलब है कि भारत में सिगरेट पीने वालों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा है।

LIVE TV