
नई दिल्ली। दिल्ली के शुकरपुर में शादी के मंडप में एक अनजान शख्स ने दुल्हन के पैर में गोली मार दी. गोली वरमाला के रस्म के दौरान मारी गई. इस घटना के बाद शादी के मंडप में अफरातफरी मच गई. गोली लगने के तुरंत बाद दुल्हन को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. दुल्हन ने हॉस्पिटल से उपचार कराने के बाद शादी की रस्में पूरी की.
दिल्ली पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस इस बात का पता करने में जुटी है कि क्या दुल्हन को गोली इरादे के साथ मारी गई है या फिर यह दुर्घटनावश हुई फायरिंग है. घटना के बारे में बताते हुए दूल्हा कहते हैं कि गोली किसने चलाई यह कोई देख नहीं सका. उन्होंने कहा कि गोली दुल्हन के पैर को छूती हुई निकल गई.
सवर्णों के बाद इस ख़ास वर्ग को साधने की तैयारी में मोदी सरकार!
शादी समारोह में मौजूद लोगों का कहना है कि गोली उस वक्त चलाई गई जब दूल्हा और दुल्हन वरमाला के लिए मिल रहे थे. गोली लगते ही दुल्हन जमीन पर गिर गईं. डॉक्टर्स ने पहले दुल्हन को शादी की रस्मों में भाग लेने से मना किया, लेकिन बाद में उनके जिद करने के बाद उन्हें जाने दे दिया गया. इस केस में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है.