फैशन दीवा दीपिका पादुकोण का बैडमिंटन प्लेयर से अब तक का सफर

फैशन का पैशन’ कॉलम में आज हम बात करेंगे दीपिका पादुकोण की। दीपिका पादुकोण आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए आपको दीपिका पादुकोण के बैडमिंटन से लेकर मॉडलिंग और फिल्मों तक के सभी लुक दिखाते हैं।

बॉलीवुड में सफलता का दूसरा नाम दीपिका पादुकोण बन गई है। अगर यह बात कहे कि किसी भी फिल्म में दीपिका का होना फिल्म हिट होने की गारंटी है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। पिता की राह पर चलकर नेशनल स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी बनना और फिर मॉडलिंग में धमाल मचाकर इंडस्ट्री में कब्जा जमाना दीपिका के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दीपिका ने काफी मुसीबतें झेली इसके साथ ही अपनी पर्सनैलिटी को निखारा। तो चलिए आपको दीपिका पादुकोण के बैडमिंटन खेलने से लेकर अब तक की अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।

दीपिका पादुकोण

पिता प्रकाश पादुकोण की राह पर चलकर दीपिका नेशनल लेवल पर भी बैडमिंटन खेल चुकी हैं। दीपिका की यह तस्वीर उस वक्त की जब वह बैडमिंटन खेलती थीं। दीपिका की यह तस्वीर काफी पुरानी है। इसमें वह काफी दुबली भी नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड खान्स की फीकी पड़ने लगी है चमक, क्या ख़त्म होने को है इनका युग?

नेशनल लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी बनने के बाद दीपिका पादुकोण का झुकाव मॉडलिंग की ओर हुआ। कहा जाता है कि दीपिका की यह तस्वीर उनके पहले मॉडलिंग फोटोशूट की है। इस तस्वीर में दीपिका ने सिर पर स्कॉर्फ बांधा हुआ है। वहीं डेनिम जींस के साथ टॉप पहना हुआ है इसके साथ ही सफेद शर्ट पहनी हुई है।

अब जरा दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर को देखिए। यह तस्वीर उस वक्त की है जब दीपिका मॉडलिंग इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थीं। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण बिकनी के साथ जींस पहनी हुई हैं और पोज दे रही हैं। दीपिका की दूसरी तस्वीर पहले से बिल्कुल अलग है। इस तस्वीर में दीपिका ने साड़ी को थोड़े अलग स्टाइल में पहनी हुई हैं।

स्ट्रगलिंग के दिनों में दीपिका पादुकोण ने कई सारे फोटोशूट करवाए। अब जरा दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में दीपिका स्कर्ट पहने दिखाई दे रही हैं जिसके साथ उन्होंने शहनील का एक हॉफ जैकेट कैरी किया है। खास बात यह है कि इस तस्वीर में दीपिका की अदाएं काफी अट्रैक्टिव दिख रही हैं।

जानिए केकड़ों से जुड़े अनोखे रोचक तथ्य और जानकारी…

स्ट्रगलिंग के दौर में भी दीपिका ने अपने लुक में काफी बदलाव किया। अब जरा दीपिका की इस तस्वीर को देखिए इस तस्वीर में दीपिका हरे रंग की ड्रेस पहनी हुई है। एक तरफ दीपिका रैंप पर वॉक कर रही हैं। इस तस्वीर में दीपिका ने बिकनी के साथ लॉग टॉप पहना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ लाल और हरे रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 दीपिका पादुकोण

मॉडलिंग के बाद दीपिका पादुकोण ने साल फिल्मों में एंट्री की। बहुत लोगों को लगता है कि दीपिका पादुकोण ने ‘ओम शांति ओम’ फिल्म से फिल्मों में डेब्यू किया था। यहां हम आपको बता दें दीपिका की पहली डेब्यू फिल्म ‘ऐश्वर्या’ थी जो कि एक कन्नड़ फिल्म थी। इस फिल्म में दीपिका का लुक मॉडलिंग के दौरान की तस्वीरों से काफी अलग है। वहीं ‘ओम शांति ओम’ फिल्म में दीपिका काफी खूबसूरत नजर आईं।

ओम शांति ओम के बाद दीपिका पादुकोण ने कई सारी फिल्में की। हर फिल्म में दीपिका का लुक उनकी पहली फिल्म की अपेक्षा और ग्लैमरस लगा। दीपिका पादुकोण की लव आज कल, कॉकटेल, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला-रामलीला और बाजीराव मस्तानी। इन सभी में दीपिका बेहद सुंदर लगीं। वहीं इस साल रिलीज हुई ‘पद्मावत’ फिल्म में दीपिका ने अपने लुक से सभी को कायल बना दिया।

LIVE TV