एटीएस के जनक पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का लम्बी बीमारी के बाद निधन, CM योगी ने जताया शोक
राजधानी लखनऊ में यूपी के पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इनका नाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं था। श्रीराम अरुण प्रदेश के जाने माने पुलिस अफसर थे। पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण यूपी के कई जिलों में पुलिस कप्तान रह चुके वर्तमान एटीएस के आईजी असीम अरुण के पिता थे।
श्रीराम अरुण की पत्नी शशि अरुण जानी-मानी लेखिका और समाजसेविका हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग सहित उनके चाहने वालों में मातम की लहर दौड़ गई है। एटीएस आईजी असीम अरुण के पिता थे श्रीराम अरुण। निधान के बाद उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए विभाग के लोगों और परिजनों का तांता लग गया है।
श्रीराम अरुण उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे थे।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर-चंबल की जमीन पर अमित शाह करेंगे जनता को संबोधित
पुलिस महकमे में श्रीराम अरुण के काम की आज मिसाल दी जाती है। फिलहाल उनके अंतिम दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जुट रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण के निधन पर शोक जताया है।