आज का इतिहास: भारत का ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’ और ‘भारतीय राजनीति का पितामह’ दादा भाई नैरोजी

दादाभाई नौरोजी का जन्म 4 सितम्बर 1825 को बम्बई के एक गरीब पारसी परिवार में हुआ था। दादाभाई नौरोजी जब केवल चार साल के थे तब उनके पिता नौरोजी पलांजी डोरडी का देहांत हो गया । उनका पालन-पोषण उनकी माता मनेखबाई द्वारा हुआ जिन्होंने अनपढ़ होने के बावजूद भी यह तय किया कि दादाभाई नौरोजी को यथासंभव सबसे अच्छी अंग्रेजी शिक्षा मिले। एक छात्र के तौर पर दादा भाई नौरोजी गणित और अंग्रेजी में बहुत अच्छे थे।

आज का इतिहास: भारत का 'ग्रैंड ओल्ड मैन' और 'भारतीय राजनीति का पितामह' दादा भाई नैरोजी

उन्होंने बम्बई के एल्फिंस्टोन इंस्टिट्यूट से अपनी पढाई पूरी की और शिक्षा पूरी होने पर वहीँ पर अध्यापक के तौर पर नियुक्त हो गए। दादा भाई नौरोजी एल्फिंस्टोन इंस्टिट्यूट में मात्र 27 साल की उम्र में गणित और भौतिक शास्त्र के प्राध्यापक बन गए। किसी विद्यालय में प्राध्यापक बनने वाले वो प्रथम भारतीय थे।

1867 में दादाभाई नौरोजी ने ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना में सहायता भी की जो भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस की एक मुख्य संस्था थी जिसका मुख्य उद्देश् ब्रिटिशो के सामने भारतीयो की ताकत को रखना था। बाद में लंदन की एथेनॉलॉजिकल सोसाइटी ने इसे प्रचारविधान संस्था बतलाकर 1866 में भारतीयो की हीनभावना को दर्शाने की कोशिश की। इस संस्था को बाद में प्रसिद्द यूरोपियन लोगो का सहयोग मिला और बाद में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन में ब्रिटिश संसद पर अपना प्रभाव छोड़ना शुरू किया।

1874 में वे बारोदा के प्रधानमंत्री बने और 1885 से 1888 तक मुंबई लेजिस्लेटिव कौंसिल के सदस्य बने। वे सर सुरेन्द्रनाथ बनर्जी द्वारा कलकत्ता में बॉम्बे के भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस की स्थापना से पूर्व भारतीय राष्ट्रिय एसोसिएशन के सदस्य भी बने। भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रिय एसोसिएशन का एक ही उद्देश था। बाद में इन दोनों को मिलकर INC की स्थापना की गयी, 1886 में नौरोजी की भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। नौरोजी ने 1901 में अपनी किताब “Poverty And Un-British Rule in India” को प्रकाशित किया।

आज का इतिहास 

4 सितम्बर का महत्वपूर्ण इतिहास 

1888 – गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
1946 – भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
1967 – 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में अाया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत।

1969 – उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।
1985 – 73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी, डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
1998 – लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पी.एच.डी करने के दौरान इसे विकसित किया था।
1999 – ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
2000 – श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
2001 – श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।
2005 – लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
2006 – आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन।
2007 – ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
2008 – मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।
आज जन्में व्यक्ति
1825 – प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी  का जन्म 4 सितंबर 1825 को हुआ था।
1880 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री भूपेंद्रनाथ दत्त  का जन्म 4 सितंबर 1880 को हुआ था।
1894 – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता ज्ञानचंद्र घोष  का जन्म 4 सितंबर 1894 को हुआ था।
1962 – भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे  का जन्म 4 सितंबर 1962 को हुआ था।
1971 – दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर लांस क्लूजनर  का जन्म 4 सितंबर 1971 को हुआ था।

आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 

 

LIVE TV