आज का इतिहास: शास्त्रीय संगीत के सम्राट तबला वादक पंडित किशन महाराज

तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्म वाराणसी में 3 सितंबर 1923 में हुआ। पंडित किशन महाराज ने अपने प्रारंभिक वर्षों में पिता पंडित हरि महाराज से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की। पिता के देहांत के बाद उनके चाचा एवं पंडित बलदेव सहाय के शिष्य पंडित कंठे महाराज ने उनकी शिक्षा का कार्यभार संभाला। महज 11 साल की उम्र से ही उन्होंने सार्वजनिक समारोहों में तबला वादन से लोगों को प्रभावित किया।

आज का इतिहास: शास्त्रीय संगीत के सम्राट तबला वादक पंडित किशन महाराज

कुछ सालों के भीतर ही उन्होंने उस्ताद फ़ैयाज़ ख़ान, पंडित ओंकारनाथ जोशी, वसंत राय, पंडित रवि शंकर, उस्ताद अली अकबर ख़ान जैसे महारथियों के साथ मंच पर प्रदर्शन किया। किशन महाराज को वर्ष 2002 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ष 1973 में पद्मश्री और 1984 में केन्द्रीय संगीत नाटक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

आज का इतिहास 

3 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1939 – जर्मनी के पोलैंड पर चढ़ाई करने के दो दिन बाद ब्रिटेन-फ्रांस ने उसके खिलाफ जंग का ऐलान किया।
1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
1950 – एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने।
1971 – कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1984- दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।
1998 – नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।
2003 – पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
2004 – रुसी सैनिकों ने अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से स्कूल मुक्त कराया।
2006 – यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2007 –  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
2007 – चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।
2008 – राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल का पुनः प्रमुख चुना गया।

आज जन्में व्यक्ति 

1617 – मुमताज़ महल (नूरजहाँ) की पुत्री रोशन आरा बेगम का जन्म 3 सितंबर 1617  को हुआ था।
1905 – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी  कमलापति त्रिपाठी का जन्म 3 सितंबर 1905 को हुआ था।
1923 – सुप्रसिद्ध तबला वादक किशन महाराज का जन्म 3 सितंबर 1923 को हुआ था।
1926 – भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म 3 सितंबर 1926 को हुआ था।
1940 – हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक, प्यारेलाल का जन्म 3 सितंबर 1940 को हुआ था।
1957 – विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी जग्गी वासुदेव का जन्म 3 सितंबर 1957 को हुआ था।
1974 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी राहुल साघवी का जन्म 3 सितंबर 1974 को हुआ था।

 

 

LIVE TV