दक्षिण कर्नाटक के खूबसूरत पर्यटन स्थल, जानिए क्या है खास

भारत का दक्षिण राज्य पर्यटन के लिए काफी जाना जाता है। यहां पर लोग दूर- दूर से आते हैं घूमने के लिए। भारत का दक्षिण भूखंड ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से काफी जाना जाता है। यहां पर सालभर चाहें कोई भी मौसम हो लोगों का तांता यहां लगा ही रहता है। यहां का एक बहुत ही खास बॉटनिकल गार्डन है जिसे देखने लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। अगर आप घूमने के साथ-साथ कोई जानकारी लेना चाहते हैं तो कर्नाटक में स्थित पिलिकुला बॉटनिकल गार्डन जरूर जाए।

बॉटनिकल गार्डन

पिलिकुला बॉटनिकल गार्डन

यह गार्डन मैंगलोर का एक प्रसिद्ध और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। जो जिले के वामंजूर नमर में स्थित है। यह गार्डन कई महत्वपूर्ण जानकारियों के भी आपको रूबरू कराता है। यहां न केवल यहां के स्थानीय लोग आते हैं बल्कि यहां पर दूर- दूर से लोग आते हैं। यहां पर आपको तरह-तरह की वनस्पतियों को भी देखने को मिलेगी। जिसके बारे में आपको काफी कुछ जानने के मिलेगा। यहां पर आपको भिन्न तरह के आकर्षणों को भी देखने का मौका मिलेगा। पिलिकुला तुलू भाषा का एक शब्द है, जिसका अर्थ होता है, बाघ की झील। पिलि यानी बाघ और कुला का मतलब झील। 35 हेक्टेयर में फैला हुआ यह स्थान जंगलों से घिरा हुआ है।

पिलिकुला बॉटनिकल गार्डन

यह भी पढ़ें: आप भी हो जाए होशियार, पीछे की पॉकेट में रखा पर्स बनता है खतरे की वजह

पिलिकुला झील

इस गार्डन के बाद आप यहां की पिलिकुला झील का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर आपको आलौकिक शांति का अहसास होगा। पिलिकुला में खूबसूरत बगीचों से घिरी यहां एक खूबसूरत झील भी मौजूद है। यहां पर आप हंस और बत्तख को तैरते हुए देख सकते हैं। इतना ही नहीं आप यहां पर नौकायन की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।

वनस्पति भंडार

35 हेक्टेयर में फैले पिलिकुला बॉटनिकल गार्डन में 60,000 पौधौं का रोपण किया गया है, जिसमें से 236 पश्चिमी घाटों के फूलों की प्रजातियां मौजूद हैं। इनमें पश्चिमी घाट की 70 स्थानीय प्रजाती भी शामिल है। इस बॉटनिकल गार्डन में वनस्पतियों की कुछ दुर्लभ प्रजाती भी मौजूद हैं, जिसका खास संरक्षण उद्यान प्रबंधन द्वारा किया जाता है। इस गार्डन में लगभग 6 एकड़ में औषधीय पौधों की 460 प्रजातियां भी मौजूद हैं। इसलिए यहां वनस्पति विज्ञान और आयुर्वेदिक मेडिसिन के छात्रों का दौरा लगते रहता है।

वनस्पति भंडार

यह भी पढ़ें: इन गलत आदतों के कारण ही 30 की उम्र के बाद बढ़ता है आपका वजन

चिड़ियाघर

गार्डन की सैर के दौरान आप यहां के चिड़ियाघर भी घूम सकते हैं। आपको यहां पर जीवों की तरह-तरह की जातियां देखने की मिलेंगी। यहां पर आप जंगली जीवों में आप यहां बाघ, तेंदुआ, भालू के अलावा सांप और कई पक्षी प्रजातियों को भी देख सकते हैं। इतना ही नहीं यहां पास में ही एक वाटर पार्क भी है। जो थोड़ा-थोड़ा मुंबई में स्थित वाटर किंगडम की ही तरह है।

 

 

 

LIVE TV