
रिपोर्ट- अर्जुन वार्ष्णेय
अलीगढ़। एक तरफ बीजेपी सरकार विपक्षी एकजुटता को लेकर मुश्किल में दिखाई दे रही है। वहीं अब दूसरी ओर SC/ST कानून को लेकर मामला गरमा गया है, जिसको लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
साथ ही कानून में बदलाव को लेकर सरकार को चेतावनी दी जा रही है। जल्द ही SC/ST कानून में बदलाव नहीं किया गया, तो उग्र प्रदर्शन की जिम्मेदार सरकार होगी।
SC/ST कानून में बदलाव को लेकर अलीगढ़ के गांधी पार्क पर जाट महासभा और सवर्ण लोगों द्वारा इसका विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने माथे पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन किया और इस कानून को काला कानून बताया।
यह भी पढ़ें:- लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन, योगी सरकार पर लगाये गंभीर आरोप
जाट महासभा के महासचिव दिगंबर सिंह ने कहा कि अगर किसी भाई पर SC/ST लगी तो मजबूर होकर उनके भाइयों को 302 लगानी पड़ेगी। अगर SC/ST कानून में बदलाव नहीं किया गया, तो लोगों द्वारा SC/ST कानून का फायदा उठाया जाएगा और हजारों बेगुनाह जेल की सलाखों के पीछे पहुंचेंगे। जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
यह भी पढ़ें:- जनता की मांग, अटल से जुड़े हर स्थान पर बने उनके नाम का स्मारक
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी इस विरोध प्रदर्शन के साथ मौजूद रह। लेकिन अन्य पार्टियों ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया।
देखें वीडियो:-