कठुआ दुष्कर्म : भाजपा के दो मंत्रियों का इस्तीफा

जम्मू। कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या करने के मामले के आरोपियों के समर्थन में आयोजित एक रैली में शामिल होने वाले भाजपा के दो मंत्रियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

कठुआ दुष्कर्म

घटनाक्रम के जानकार सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस्तीफे की मांग करने के बाद दोनों मंत्रियों -चौधरी लाल सिंह और चंदर प्रकाश गंगा- ने राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल शर्मा को सौंप दिया।

पिछले महीने हिंदू एकता मंच द्वारा आठ साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और उसके बाद उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी सात लोगों के समर्थन में कठुआ के हीरानगर इलाके में आयोजित एक रैली में दोनों मंत्रियों ने हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें:- मोदी की हरी झंडी, अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा वो जो सोचा भी नहीं होगा

यद्यपि दोनों मंत्रियों ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया, लेकिन दोनों के खिलाफ जनता में काफी आक्रोश था।

गंगा के पास उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी थी, और लाल सिंह के पास वन विभाग था।

यह भी पढ़ें:- 2019 के लिए मोदी सरकार करेगी संविधान में संशोधन, लगेगा चार राज्यों में राष्ट्रपति शासन!

महबूबा ने पीडीपी विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की शनिवार को श्रीनगर में एक बैठक बुलाई है, जिसमें कठुआ दुष्कर्म व हत्या मामले में और कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था के मौजूदा हालात में भावी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

देखें वीडियो:-

LIVE TV