राष्ट्रमंडल खेल: WEIGHTLIFTING में दीपक ने भारत को दिलाया चौथा पदक

गोल्ड कोस्ट भारत के दीपक लाठेर ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को पुरुषों की भारोत्तोलान स्पर्धा के 69 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को कांस्य पदक दिलाया।

राष्ट्रमंडल खेल

भारत का यह इन खेलों में पहला कांस्य पदक है। इससे पहले भारत ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया और यह सभी पदक भारोत्तोलान में आए हैं।

यह भी पढ़ें : योग पर धार्मिक बवाल… चर्च की रिपोर्ट ने बता दिया क्रिश्चियनिटी के लिए बड़ा खतरा!

दीपक ने स्नैच में 136 किलोग्राम सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। वहीं क्लीन एंड जर्क में 159 किलोग्राम सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। उन्होंने कुल स्कोर 295 के साथ कांसे पर कब्जा जमाया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण वेल्स के गारेथ इवांस के नाम रहा जिन्होंने कुल 299 का स्कोर किया। रजत पर श्रीलंका के इंडिका दिसानायके ने कब्जा जमाया। उन्होंने 297 का स्कोर किया।

यह भी पढ़ें : TAX भरने वालों के लिए ज़रूरी खबर, ITR फॉर्म में हुए ये बड़े बदलाव

इससे पहले, दूसरे दिन भी भारत की महिला भारोत्तोलाक खिलाड़ी संचिता चानू ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

अब तक भारत को सभी पदक वेटलिफ्टिंग में मिले हैं। इसमें उसने 2 गोल्ड, 1 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल है।

LIVE TV