ISIS के खिलाफ ईराक, 1700 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार, 16 को सजा-ए-मौत

बगदाद। ISIS आतंकी संगठन के खिलाफ छेड़ी गई मुहीम में इराकी सेना को बड़ी सफलता मिली। सेना ने आतंकी संगठन से तालुक्क रखने वाली करीब 16 तुर्की और सैकड़ों अन्य महिलाओं को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। बता दें कोर्ट ने 16 तुर्की महिलाओं को मौत की सजा सुना दी है। वहीं खबर है कि अब तक करीब 1700 महिलाओं को ISIS की मदद करने के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं आतंकी समूहों से जुड़ी है या आतंकियों से शादी करने के बाद उनके संगठन में शामिल हुई। इनमें से कई महिलाओं ने इस बात को खुद कबूल किया है।

मिशन 2019: केंद्र का धमाका, लाखों जिंदगियों में बहार लाएगी ये ‘दुर्लभ’ योजना

ISIS आतंकी संगठन

बता दें इराक ने पिछले साल दिसंबर में आईएस पर जीत का एलान कर दिया था। इराक के पीएम हैदर अल-अबादी ने एलान किया था कि सेना ने सीरिया से लगे बॉर्डर को भी पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है।

आईएस ने 2014 में इराक के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान आतंकियों ने हजारों महिलाओं और मासूमों को मौत के घाट उतार दिया था।

अपने 3 साल से ज्यादा के शासन में आईएस ने इराक को तबाह कर दिया था। लाखों लोग आतंकी हमलों से बचने के लिए अपने घरों को छोड़कर भागने को मजबूर हुए थे।

जिसने नरेंद्र को बनाया ‘मोदी’ और कांग्रेस को पप्पू, करने वाला है धांसू कमबैक

खबरों के मुताबिक़ सेंट्रल क्रिमिनल कोर्ट के जज अब्दुल-सत्तार अल-बिर्कदार ने कहा कि  सजा का एलान तब किया गया जब ये साबित हो गया कि महिलाएं दाएश (ISIS) आतंकियों से जुड़ी हैं।

बता दें कि इराक और सीरिया में आईएस के कब्जे के बाद से ही हजारों विदेशी नागरिक आतंकी बनने के लिए इन देशों में आ चुके हैं। 2014 से ही कई विदेशी महिलाएं भी इस संगठन के साथ जुड़ चुकी हैं।

अगस्त में इराकी सेना के ऑपरेशन के बाद करीब 1300 महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ सरेंडर कर दिया था।

देश से आईएस के पैर उखड़ने के बाद अबतक करीब 1700 विदेशी महिलाएं सेना के सामने सरेंडर कर चुकी हैं या गिरफ्तार हुई हैं।

वहीं पिछले हफ्ते भी कोर्ट ने तुर्की की एक महिला को मौत की सजा सुनाई थी। वहीं 10 और देशों की महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।

करीब एक महीने पहले एक जर्मन महिला को मौत की सजा सुनाई गई थी। वहीं, दिसंबर में एक रूसी महिला को फांसी की सजा सुनाई गई थी।

देखें वीडियो :-

LIVE TV